Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

“नौकरी दो नशा नहीं” अभियान के तहत कांग्रेस का देश में हल्ला बोल 16 अक्टूबर को : मोहित मोहिंद्रा

16 अक्टूबर को नैशनल युथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान उदय भानु चिब संभालेंगे पदभार

Mohit Mohindra, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Oct 2024

Last updated on: Oct 09, 2024, 00:00 IST

नौकरी दो नशा नहीं अभियान के तहत कांग्रेस देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने जा रही है। पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा ने ये जानकारी बुधवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता दौरान मीडिया से सांझा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में 16 अक्टूबर को आल इंडिया यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष उदय भानु चिब अपना पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद इस नए अभियान की शुरूआत करेंगे। 

जम्मू-कश्मीर में यूथ कांग्रेस के प्रधान पद की सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाने वाले उदय भानु चिब की अध्यक्षता में देश के कोने-कोने तक युवा कांग्रेस इस अभियान की सफलता के लिए एकजुट होकर अपनी हिस्सेदारी देगी।  मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में युवाओं को नई दिशा देते हुए उन्हें उनके अधिकार दिलाने को लेकर ही नौकरी दो नशा नहीं अभियान को शुरू किया जा रहा है। 

मोहिंद्रा ने कहा कि जिस नशे की शुरूआत पंजाब से शुरू हुई, लेकिन आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के बाद उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों तक फैसल गई। उन्होंने कहा कि नशे का शिकार सबसे अधिक वह युवा वर्ग हुआ है जो पूरी तरह से बेरोजगार है। हरेक साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वायदा करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने के सपने देशवासियों को दिखा रहे हैं, लेकिन करोड़ों युवा आज बेरोजगारी से परेशान होकर नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। 

मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि देश के युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के साथ-साथ सभी को एकजुट कर कांग्रेस के नौकरी दो नशा नहीं अभियान के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि केंद्र सरकार से युवाओं का बनता अधिकार दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को दिल्ली में नैशनल यूथ कांग्रेस नौकरी दो नशा नहीं की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर का धरना केंद्र सरकार खिलाफ देने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता नैशनल यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे। दिल्ली में आयोजित होने जा रहे इस धरने में पंजाब यूथ कांग्रेस बड़े स्तर पर हिस्सा लेगी।

  हरियाणा में कांग्रेस की हार पर गहरा दुख व्यक्ति करते हुए मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि कांग्रेस हाई कमान मंथन कर उन पहलुओं को तलाशने का प्रयास करेगी, जिनसे कांग्रेस की रफ्तार में कमी आई। पंचायत इलेक्शन के बारे में मोहिद मोहिंद्रा ने बताया कि 35 साल तक के जो प्रत्याशी इस बार के पंचायत चुनाव में नामांकन भर चुके हैं, उन्हें पंजाब यूथ कांग्रेस भरपूर सहयोग देगी। 

उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व पंजाब के कई क्षेत्रों में गोलियां चलाकर माहौल को जानबूझकर खराब करने का प्रयास किया गया। चुनाव के दिन सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की सेंधमारी न हो सके, इसके लिए उन्होंने डीजीपी पंजाब को पत्र भेजकर चुनाव वाले दिन कड़े सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। पंजाब सरकार ने जिस तरह से नामांकन पत्रों को बिना किसी ठोस कारण रद किया है, वह लोकतंत्र का हनन है और इसका बदला पंजाब के लोग अवश्य लेंगे।

 

Tags: Mohit Mohindra , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD