Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा बुढलाडा नगर काउंसिल के इंजीनियर, जेई और ठेकेदार के खिलाफ फंड में गबन करने के आरोप में केस दर्ज

जेई और ठेकेदार गिरफ्तार, काउंसिल इंजीनियर की गिरफ्तारी बाकी

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mansa Police, Mansa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 08 Oct 2024

Last updated on: Oct 08, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मानसा जिले की नगर काउंसिल (एम.सी.) बुढलाडा के अधिकारियों/कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ सड़क निर्माण में मिलीभगत से अनियमितताएं करने और सरकार को लाखों रुपये का  नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर एम.सी. बुढलाडा के आरोपी इंदरजीत सिंह, सहायक नगर इंजीनियर (ए.एम.ई.), राकेश कुमार, जूनियर इंजीनियर (जे.ई.), और ठेकेदार राकेश कुमार, मालिक आदर्श कोऑपरेटिव एल एंड सी सोसाइटी, झुनीर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि नगर निगम बुढलाडा के इन अधिकारियों/कर्मचारियों ने ठेकेदार के साथ मिलकर बुढलाडा शहर की कुलाना रोड तक सीमेंट कंक्रीट सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितताएं की हैं। इसके अलावा, इंदरजीत सिंह, ए.एम.ई., और राकेश कुमार, जे.ई., ने सड़क की साइट पर जाकर जरूरी निरीक्षण नहीं किया और न ही सरकारी माप बुक (एम.बी.) में प्रविष्टियां पूरी कीं।

उन्होंने आगे बताया कि विजिलेंस ब्यूरो की तकनीकी टीम द्वारा जांच के दौरान सीमेंट कंक्रीट की इस सड़क की लंबाई 693 फुट पाई गई, जबकि सरकारी माप बुक में इसकी लंबाई 760 फुट दर्ज की गई थी। इस तरह, ठेकेदार को अतिरिक्त भुगतान दिलाने के लिए एम.बी. में 67 फुट अधिक सड़क दर्ज की गई। इसके अलावा, ठेकेदार राकेश कुमार ने कानूनी कार्रवाई के डर से 2 लाख रुपये कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल बुढलाडा के खाते में जमा कराए, जिससे मामले में अनियमितताएं करने की मिलीभगत का प्रमाण मिलता है।

इस जांच के आधार पर उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 13(1)(ए) और 13(2), और आईपीसी की धारा 409, 465, 467, 468, 471, 120बी के तहत एफआईआर नंबर 23 दिनांक 08.10.2024 को विजिलेंस थाना बठिंडा रेंज में दर्ज की गई है। विजिलेंस ने एमसी बुढलाडा के राकेश कुमार, जेई, और मानसा शहर के रहने वाले ठेकेदार राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस केस की आगे की जांच जारी है और आरोपी इंदरजीत सिंह, ए.एम.ई., की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mansa Police , Mansa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD