Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केजरीवाल ज़ीरो है ज़ीरो ही रहेगा उनकी बातें हवा हवाई थी और हवा मे उड़ गई - अनिल विज

"अब केजरीवाल के पास कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए उनकी किसी बात पर जनता विश्वास करें ऐसा कुछ नहीं है" - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अंबाला , 29 Sep 2024

Last updated on: Sep 29, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष कर पलटवार करते हुए कहा कि "केजरीवाल ज़ीरो है ज़ीरो ही रहेगा उनकी बातें हवा हवाई थी और हवा मे उड़ गई और अब केजरीवाल के पास कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए उनकी किसी बात पर जनता विश्वास करें ऐसा कुछ नहीं है"। उन्होंने कहा कि "आम आदमी पार्टी बंद होने वाली है उनके दप्तर को ताला लगने वाला है"।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ब्यान मे कहा है कि अगर उन्हें 3 से 4 माह पहले जेल से रिहा कर देते तो सरकार हरियाणा मे हमारी बनती, के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

आम आदमी पार्टी नाम की चिड़िया उड़ने वाली है - विज

वही, आप विधानसभा उम्मीदवार चुनाव से पहले भाजपा मे शामिल हो गया, इस पर भी विज ने तंज कसते हुए कहा कि उनको पता लगा गया कि आम आदमी पार्टी बंद होने वाली है उनके दप्तर को ताला लगने वाला है और आम आदमी पार्टी नाम की चिड़िया उड़ने वाली है।

कांग्रेस मे दलितों व महिलाओ का अपमान होता है- विज

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने फिर कहा है कि कांग्रेस का दलित चेहरा सीएम होना चाहिए, के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि "कांग्रेस मे दलितों व महिलाओ का अपमान होता है और शैलजा खुद भुक्त भोगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी महिलाओ और दलितों का सम्मान करें, ये हो ही नहीं सकता। दूसरी बात कांग्रेस की सरकार आ ही नहीं रही कांग्रेस गई"।

कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से 80% उग्रवादी घटनाओ मे कमी आई - विज

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किये है कि मोदी बताये कि जम्मू-कश्मीर मे स्थिति ख़राब क्यों है, के बारे में पूछे गए सवाल के जबाव में विज ने पलटवार करते प्रश्न किया कि "जो कश्मीर धरती का स्वर्ग हुआ कार्यक्रम था जिन्होंने उसे नरक बनाया और  आतंकवाद पैदा किया तथा अनुच्छेद 370 लागू किया। अब जम्मू  कश्मीर उनको (कांग्रेस) अच्छा क्यों लगेगा? विज ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब 80% उग्रवादी घटनाओ मे कमी आई है और बाकि 20% आतंकवादी को भी हमारी सेनाये खत्म कर देगी"।

"भाजपा आ रही है और कांग्रेस साफ हो रही है" - विज

राज्य सभा सांसद व कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि खटटर व नायब सैनी की लाठी वाली भाजपा सरकार सरकार को जनता जवाब देगी, इस पर पालटवार करते हुए विज ने कहा कि "भाजपा आ रही है और कांग्रेस साफ हो रही है कांग्रेस जो आई थी अब कांग्रेस गई हो गई है"।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD