Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

चंडीगढ़ में डॉ. प्रगति ग्रोवर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 72 यूनिट रक्त एकत्रित

Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Ravinder Pathania, Blood Camp, Blood Donation Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Sep 2024

Last updated on: Sep 29, 2024, 00:00 IST

सेवा भाव और सामाजिक कार्यक्रमों को आयोजित करने वाली स्वयंसेवी संस्था डॉ प्रगति ग्रोवर मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट ( रजि ) चंडीगढ़ और मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 40 डी द्वारा रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों का  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व् हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, नगर निगम उप महापौर रजिंदर शर्मा, वार्ड नंबर 31 के स्थानीय पार्षद जसबीर सिंह बंटी , पूर्व मेयर व पार्षद अनूप कुमार गुप्ता ने मनोबल बढ़ाया।

रक्तदान शिविर में 98 लोगों का पंजीकरण हुआ और 72 यूनिट रक्तदान हुआ | कार्यक्रम के बारे में संस्था के चेयरमैन संजीव ग्रोवर, मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरसेम शर्मा ने बताया कि  इस रक्तदान शिविर को कामयाब बनाने में उनकी समस्त मार्किट कमिटी, पी जी आई के रक्तदान विभाग की टीम, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनो के अलावा स्थानीय व् अन्य क्षेत्रों से आये लोगों ने भी रक्तदान करके अपना सहयोग दिया।

जिसके लिए वे सभी लोगों के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हैं | इस नेक कार्य को ये संस्थाएं किसी न किसी विशेष उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन गत कई वर्षों से करती आ रही हैं।इसके अलावा मेडिकल कैंप, निःशुल्क आँखों के ऑपरेशन के कैंप का भी आयोजन किया गया है ।इस अवसर पर सभी लोगों को बधाई देते हुए संजय टंडन, राजिंदर शर्मा, अनूप कुमार गुप्ता, जसबीर सिंह बंटी  ने कहा कि  रक्तदान महादान।

 उन्होंने आज के आयोजन में युवा शक्ति में भारी उत्साह को देख कर कहा कि लगता है कि वो रक्तदान के महत्व को भली भाँती समझने लगा है | लोग स्वेच्छा से  रक्तदान करने से किसी समय में डरा करते थे आज जागरूकता की वजह से इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं | ये एक अच्छी शुरुआत है | हमारे देश में अभी और भी अधिक इस अभियान को बढ़ाने की आवश्यकता है।

वे लोगो स्वयं तो रक्तदान करते ही है और अन्यों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं | उन्होंने आज के शिविर में भारी संख्या में रक्तदान करने वालों को देखते हुए ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को यदि आप ठान लें और सकरात्मक ऊर्जा के साथ उसको करने के लिए लग जाएँ तो समझो जीत आपकी निश्चित हैं।

इस अवसर पर तरसेम शर्मा, के एल शर्मा, वी ऍन शर्मा, बी पी अरोड़ा, स इकबाल सिंह, रमेश चौधरी, लकी मल्लिक, अजय सिंगला, मनीष भसीन, संजीव वर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष स चिरंजीव सिंह, पुरषोतम महाजन, पंकज गुप्ता, संजीव चड्डा, राजन महाजन, राधे लाल बजाज, श्याम गोयल , दलजीत सिंह कनेर, आशीष चौधरी, बाबू राम, शम्भू यादव, अंकुश गुप्ता, मनी अरोड़ा, सनी राजपूत, सुरेश राणा, सुरेश गुप्ता, रविंदर ठाकुर, सोनू गुप्ता, नितेश रतन, रविंदर गुप्ता, चंचल माही, गौरव जिंदल, अवनीश बंसल, नीना तिवारी, अमर वीर सिंह वालिया, राजस्थान परिवार के अध्यक्ष पवन शर्मा व् उनकी समस्त टीम आदि ने भी भाग लिया और शिविर के सफल आयोजन में सभी आयोजकों को बधाई प्रदान की।

 

Tags: Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Ravinder Pathania , Blood Camp , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD