Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) झूठ का पुलिंदा है - अनिल विज

कांग्रेस ने कभी भी अपने मैनिफेस्टो पर काम नहीं किया है - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अंबाला , 28 Sep 2024

Last updated on: Sep 28, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस के घोषणा पत्र के संबंध में कहा कि "हरियाणा कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) झूठ का पुलिंदा है क्योंकि कांग्रेस ने कभी भी अपने मैनिफेस्टो पर काम नहीं किया है।

इसके अलावा, उन्होंने  कहा कि कांग्रेस ने झूठ की यूनिवृसिटी बनाई हुई है"। श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा हरियाणा कांग्रेस के द्वारा जारी किए गए मेनिफेस्टो के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्हें (भूपिंदर सिंह हुड्डा) पता है कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है - विज

कल तक मुख्यमंत्री का दावा करने वाले कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा है कि आलाकमान जिसे चाहेगी वही मुख्यमंत्री होगा, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने तंज कसते हुए कहा कि "उन्हें (भूपिंदर सिंह हुड्डा) पता है कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है ताकि उन्हें अचानक झटका न लगे इसलिए उन्होंने पहले ही कहना शुरू कर दिया है"।

भूपेंद्र सिंह हुड़्डा झूठ बोलते है, गेस्ट टीचर ठेकेदारी पर सभी हुड़्डा ने रखे! - विज

हुड़्डा ने कहा है कि कांग्रेस ने ठेकेदारी खत्म की जबकि भाजपा खुद ठेकेदार बन गई, के बारे में पूछे गए सवाल के जबाव में श्री विज ने हुड़्डा को आड़े हाथों लेते हुए सवाल करते हुए कहा कि "भूपेंद्र सिंह हुड़्डा झूठ बोलते है वे बताये कि गेस्ट टीचर किसने रखे, ठेकेदारी पर सभी हुड़्डा ने रखे है और सभी विभागों मे हुड़्डा ने रखे है ! 

विज ने कहा कि ठेकेदार शोषण करता था इसलिए हमने  हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया जिस कारण सभी के पैसे खाते मे आते थे पहले ठेकेदार रोहतक के ही होते थे इसलिए अब हुड़्डा को तकलीफ हो रही है!"

कांग्रेस ने झूठ की यूनिवर्सिटी बनाई हुई है - विज

उन्होंने  कहा कि "कांग्रेस ने झूठ की यूनिवर्सिटी बनाई हुई है वहाँ से जो डिग्री लेकर आता है वही कांग्रेस का लीडर बनता है क्योंकि वे झूठ बोलने मे माहिर होते है। विज ने कहा कि पिछले लोकसभा के चुनावों मे राहुल गांधी ने कहा था कि 8500 रुपये खटा खट आपके खाते मे आ जायेगे अब वे बताये कहाँ गया वो 8500 रुपये ! विज ने कहा कि जिन प्रदेशो मे तुम्हारी (कांग्रेस) सरकार है वहाँ तो दो" !

अग्निवीर अच्छी स्कीम है लोग उसे स्वीकार कर रहे है - विज

वही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अग्निवीरो को पेंशन मिलेगी व हरियाणा मे नौकरिया भी मिलेगी इस पर अनिल विज ने कहा कि "अग्निवीर अच्छी स्कीम है लोग उसे स्वीकार कर रहे है। विज ने कहा कि आज तक हिंदुस्तान मे जहाँ जहाँ भर्ती हुई है वहाँ पर एक भी सीट खाली नहीं गई है। विज ने कहा कि जब लोग पसंद कर रहे है तो कांग्रेस के पेट मे दर्द क्यों हो रहा है"।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD