Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पॉलिसी रिकॉर्ड को गायब करने के आरोप में नगर निगम लुधियाना के दो क्लर्क गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Ludhiana Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पॉलिसी रिकॉर्ड को गायब करने के आरोप में नगर निगम लुधियाना के दो क्लर्क गिरफ्तार , 27 Sep 2024

Last updated on: Sep 27, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने नगर निगम लुधियाना के नीति रिकॉर्ड को गायब करने के आरोप में निगम के लॉ ब्रांच, ज़ोन-ए में तैनात क्लर्क अजय कुमार और तह बाज़ारी, ज़ोन-सी में तैनात क्लर्क लखवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपी क्लर्कों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में आईपीसी की धारा 409, 201, 204, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) और 13(2) के तहत एफआईआर नंबर 30 दिनांक 27.09.2024 दर्ज की गई है।

अन्य विवरण देते हुए उन्होंने आगे बताया कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 2009 में एक सी.ओ.पी. 1299, 1319, 772, 12559 व 917 में 22.01.2010  को अपने आदेश जारी कर गिल रोड, लुधियाना स्थित अस्थाई स्कूटर मार्केट, आईटीई के सामने खोखा मार्केट, और फिरोज गांधी मार्केट के कार बाजार को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंधी नीति तैयार करने के बाद  नगर निगम लुधियाना के तत्कालीन मेयर द्वारा 15.02.2010 को जनरल हाउस की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया और एक कमेटी का गठन कर 18.02.2010 तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में नगर निगम लुधियाना के तत्कालीन कमिश्नर और मार्किट कमेटी व खोखा मार्किट स्थानांतरित करने के बारे में सुझाव दिए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि विनय कुमार द्वारा दायर सी.डब्ल्यू. पी के तहत पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से  03.10.2023 और 08.05.2024 को जारी आदेशों के आधार पर विजीलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज द्वारा मामले की जांच की गई। नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों की ओर से इस नीति से संबंधित मूल रिकॉर्ड विजीलेंस ब्यूरो को नहीं सौंपने के कारण 28.08.2024 को हाईकोर्ट ने निर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा गया कि अधिकारों के प्रयोग के संबंध में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के मद्देनजर विजिलेंस ब्यूरो को निर्देश दिए जाते हैं कि यदि संबंधित दस्तावेज 7 दिनों के भीतर दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए जाते, तो एफआईआर दर्ज करने के बाद कानून अनुसार केस की जांच यक़ीनी बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर निगम लुधियाना के कमिश्नर से 03.09.2024 को असली फाइल के गुम होने संबंधी रिपोर्ट प्राप्त हुई। उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान क्लर्क लखवीर सिंह ने बताया है कि असली फाइल क्लर्क रौणी को 24.11.2019 को शाम 7 बजे नगर निगम कमिश्नर लुधियाना के कैंप कार्यालय में दी गई थी और क्लर्क रौणी की मृत्यु हो चुकी है। इस संबंध में की गई जांच के दौरान सामने आया कि उक्त फाइल नगर निगम लुधियाना की शाखा में वापस प्राप्त हो गई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि असली फाइल 12.12.2019 को तह बाज़ारी शाखा को भेजी गई थी, दोनों क्लर्कों द्वारा सुनाई गई कहानी झूठी साबित हुई। इसके बाद जांच के अनुसार तह बाज़ारी शाखा के लखवीर सिंह और लॉ शाखा के अजय कुमार नामक दो क्लर्कों को नीतिगत रिकॉर्ड गुम करने के लिए दोषी पाया गया और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगली जांच के दौरान नगर निगम लुधियाना के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Ludhiana Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD