Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो': राज शांडिल्या पर कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप

प्रोड्यूसर संजय तिवारी ने भेजा नोटिस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

27 Sep 2024

Last updated on: Sep 27, 2024, 00:00 IST

प्रोड्यूसर संजय तिवारी ने लेखक-निर्देशक राज शांडिल्या पर अपनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप लगाया है। तिवारी का कहना है कि इस फिल्म की कहानी उनकी स्क्रिप्ट 'सेक्स है तो लाइफ है...?' से मिलती-जुलती है, जिसे उन्होंने 2015 में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर कराया था।

यह पहली बार नहीं है जब राज शांडिल्या पर फिल्म की कहानी की चोरी  का आरोप लगा है। उनकी अधिकांश कहानियों को इस समस्या का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उनकी फिल्म 'ड्रीमगर्ल' को भी इसी तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा था, जब फिल्म प्रोड्यूसर टोपरानी ने उनकी फिल्म 'काल फॉर रन' के संदर्भ में समानता का आरोप लगाया था।

इसके  साथ साथ लेखक जितेंद्र गियानचंदानी ने दावा किया था  कि राज शांडिल्या ने अपनी फिल्म 'जनहित में जारी' की अवधारणा और कहानी को उनके द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट से चुराया था। उन्होंने गौतम प्रसाद शॉ के साथ मिलकर 'कंडोम प्यार की पहली शर्त' नामक कहानी को लिखा था , जिसे 2019 में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के साथ रजिस्टर  किया गया था।

इतना ही नहीं उनके खुद के बचपन के दोस्त लेखक अंकुर शुक्ला ने भी उनपर फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाया था ।  शुक्ला ने शांडिल्या की फिल्म 'लव की अरेंज मैरिज' की शूटिंग रोकने के लिए झांसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी यह  दावा करते हुए कि शांडिल्या ने उनकी कहानी चुराई है। अब यह देखकर तो यही  सवाल उठता है कि क्या राज शांडिल्या हमेशा कही न कही से कॉपी करके ही अपनी कहानी लिखते हैं । ऐसे आरोपों के कारण उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी असर पड़ सकता है।

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सन्दर्भ में संजय तिवारी ने कहा, “जब हमने प्रोमो देखा, तो हमें एहसास हुआ कि विक्की विद्या का वो वाला वीडियो उसी सब्जेक्ट पर आधारित है। हमने फिल्म के मेकर्स  को कानूनी नोटिस भेजा है और उचित प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यदि हमें अगले कुछ दिनों में जवाब नहीं मिला, तो हम उचित कार्रवाई करेंगे।”

इस विवाद ने फिल्म के प्रति चिंता बढ़ा दी है, खासकर क्योंकि तिवारी की स्क्रिप्ट का विचार पहले से ही आधिकारिक रूप से रजिस्टर  है। तिवारी ने फिल्म निर्माण में मौलिकता के महत्व पर जोर दिया और कहा कि वे अपने काम की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। गुलबानू खान, जो कि संजय तिवारी की स्क्रिप्ट की लेखक हैं, ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह सुनकर आश्चर्य हुआ कि किसी ने हमारी विचारधारा को ऐसा चुराया। किसी भी फिल्म का सेंट्रल आईडिया बहुत महत्वपूर्ण होता है, जैसे की नीव का पथ्थर।

इसके बिना, कहानी और फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह निश्चित रूप से बॉलिवुड में एक गंभीर मुद्दा है।  2019 में रिलीज़ हुई बाला और उजड़ा चमन का भी सेंट्रल आईडिया चोरी का इशू था जिसके लिए निर्मताओं को कोर्ट में जाना पड़ा था l ” फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं, 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इस विवाद के चलते अब यह सवाल उठता है कि क्या शांडिल्या अपनी स्थिति को स्पष्ट करेंगे या इस मामले का निपटारा कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से होगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Raaj Shaandilyaa , Vicky Vidya Ka Woh Wala Video , Sanjay Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD