Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में जागरूकता एक महत्वपूर्ण माध्यम - मुकेश रेपसवाल

Mukesh Repswal, Deputy Commissioner Chamba, Chamba, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 25 Sep 2024

Last updated on: Sep 25, 2024, 00:00 IST

नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवा पीढ़ी सहित समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक व संवेदनशील किए जाने की आवश्यकता है, इस दिशा में जिला के प्रमुख शिक्षण संस्थाओं में युवाओं  को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करने के लिए बेहतरीन प्रयास किए जाएं। यह निर्देश उपयुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने जिला में नशे से संबंधित मांग व आपूर्ति को समाप्त करने के विषय में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए।  

पुलिस विभाग चंबा की ओर से आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जिला चंबा में मादक पदार्थों की आपूर्ति व खपत के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि आज समाज में नशे का बढ़ता प्रचलन समाज व देश के भविष्य के लिए एक चिंता का विषय है तथा सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के सांझा प्रयासों से इस समस्या को कम किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि इस दिशा में जागरूकता एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके अलावा नशे के आदि व्यक्तियों का चिकित्सीय विधि द्वारा सही उपचार प्रदान कर उन्हें सामान्य जीवन प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समूचे जिला चंबा सहित बनीखेत व डलहौजी इत्यादि क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों वारे जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। 

इसके अतिरिक्त जिला में डलहौजी व बनीखेत के आसपास के क्षेत्रों में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चयन के लिए भी सार्थक कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में नशे के आदि व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से सामान्य जीवन प्रदान करने में मदद की जा सके। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों में आयोजित की जाने वाली नियमित गतिविधियों में विभिन्न प्रकार के नशों  से होने वाले दुषप्रभावों वारे युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि तंबाकू कंपनियों द्वारा तंबाकू उत्पादों से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष व परोक्ष विज्ञापन करने पर पाबंदी है तथा इस संबंध में प्रथम बार दोषी पाए जाने पर 1000 रूपए जुर्माना या 2 वर्ष की सजा अथवा दोनों तथा दूसरी बार दोषी पाए जाने पर 5000 रूपए जुर्माना या 5 वर्ष की सजा अथवा दोनों हो सकते हैं। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी सिगरेट के इस्तेमाल की रोकथाम की दिशा में कड़े कदम उठाए जाएं। 

इसके अलावा पैकेट रहित खुली बीड़ी सिगरेट की बिक्री करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में विभिन्न उपमंडलाधिकारियों (ना) व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी  मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए भविष्य में और बेहतर प्रयास करने वारे अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा,  एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, एसडीएम सलूनी नवीन कुमार, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक डलहौजी हेमंत कुमार ठाकुर,  प्रारंभिक शिक्षा विभाग के ओएसडी उमा कांत सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Deputy Commissioner Chamba , Chamba , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD