Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा की सरकार देश में पहली सरकार है जो 24 पर फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को देती है"- अनिल विज

"ना पहले कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने किसानों को एमएसपी दी और ना ही हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारें किसानों को एमएसपी दे रही हैं" - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 24 Sep 2024

Last updated on: Sep 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि "हरियाणा की सरकार देश में पहली सरकार है जो 24 पर फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को देती है"। उन्होंने कहा कि "ना पहले कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने किसानों को एमएसपी दी और ना ही हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारें किसानों को एमएसपी दे रही हैं और ना ही किसी और सरकार ने अब तक दी। 

केवल और केवल हरियाणा सरकार ने ही 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया है"। श्री विज आज फसलों पर दी जाने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

हुडा जी पंजाब में आम आदमी पार्टी को और उनके मुख्यमंत्री को कहकर किसानों को उठवा दें - विज

भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा दिए गए बयान की सरकार बनते ही सबसे पहले शंभू बॉर्डर को खोलने का प्रयास किया जाएगा, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "आम आदमी पार्टी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी की कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन है। हुडा जी पंजाब की सीमा में किसान बैठे हुए हैं आप पंजाब में आम आदमी पार्टी को और उनके मुख्यमंत्री को कहकर किसानों को उठवा दें। 

उन्होंने अभी तक  किसानों की समस्याएं क्यों नही सुनी, किसानों की बात सुनते और इतने महीने हो गए परंतु  उनके पास फुर्सत नहीं है। अगर वे उनकी बात सुनते तो किसान उठ जाएंगे और रास्ते अपने आप खुल जाएंगे"।

"लोग सजग हो गए हैं और लोग समझ गए हैं कि कांग्रेस एक झूठी पार्टी है" - विज

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि "कांग्रेस द्वारा फील्ड में उन्हीं को भेजा जाता है जिनका झूठ बोलने की यूनिवर्सिटी में यह कोर्स करवा देते हैं। यह वही से सब कुछ सीख कर आते हैं और ऐसे ही झूठे प्रचार इन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भी किए थे और इसी प्रकार यह इस प्रकार भी झूठ का सहारा ले रहे हैं। लेकिन काठ की हांडी रोज रोज नहीं चढ़ती क्योंकि लोग सजग हो गए हैं और लोग समझ गए हैं कि कांग्रेस एक झूठी पार्टी है"।

भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल गांधी बहुत ही लकी हैं - विज

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अंबाला में न पहुंचने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "खड़गे साहब के आने की सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी थी और सभी जगह पर उनके बैनर और पोस्टर लग चुके थे लेकिन चलने से पहले जब उन्हें पता लगा कि अंबाला में कांग्रेस सारी सीटें हार रही है तब उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। 

क्योंकि जो यह बड़े-बड़े नेता होते हैं यह हारने वाली सीटों पर नहीं जाया करते हैं। जहां तक राहुल गांधी की बात है तो वह जरूर आए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल गांधी बहुत ही लकी हैं और जहां भी जाते हैं वहीं वहीं पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है"।

जिस प्रकार से कुमारी शैलजा को जाति सूचक शब्द कहे गए हैं, उसका दुख हरियाणा के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक मतदाता को है - विज

कुमारी शैलजा ने कहा है कि मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी रहूंगी, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "जिस प्रकार से उनका अपमान हुआ है और जिस प्रकार से उन्हें जाति सूचक शब्द कहे गए हैं और इन्होंने उन्हें अपमानित किया है उसका दुख खाली कुमारी शैलजा को ही नहीं है बल्कि उसका दुख हरियाणा के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक मतदाता को है। कांग्रेस में इस प्रकार से महिलाओं के साथ व्यवहार किया जाता है यह सभी को पता है?"।

शारदा राठौर जी बहुत ही गंभीर बात के रही है - विज

शारदा राठौर द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोप कि चमड़ी और दमड़ी के हिसाब से टिकट कांग्रेस में बांटी जाती है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "शारदा राठौर जी जो बात कह रही है वह बहुत ही गंभीर बात है क्योंकि कांग्रेस के एक पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी पुस्तक में लिखा था कि कांग्रेस का महिलाओं के प्रति नजरिया कैसा है, जब उसे पुस्तक को कोई भी पढ़ेगा तो उसका शर्म से सिर झुक जाएगा"।

हनुमान जी की आड़ लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है - विज

आप पार्टी के संबंध में पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि "हनुमान जी की आड़ लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है और अभी किसी केस का फैसला भी नहीं आया और केस यथावत चल रहे हैं। जमानत होना कोई बड़ी होना नहीं होता है। फैसला तो कोर्ट का आएगा तब तक यह दोषी है तब तक इनके खिलाफ माननीय अदालत कार्रवाई करके फैसला करेगी"।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD