Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजिलेंस ब्यूरो ने 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सहायक सब-इंस्पेक्टर को किया काबू

हनी ट्रैप नेटवर्क चला रहा था दोषी पुलिसकर्मी

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरनतारन , 24 Sep 2024

Last updated on: Sep 24, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को जिला तरनतारन पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) राज कुमार को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार यह गिरफ्तारी तरनतारन जिले के मुरादपुर निवासी राज करन की शिकायत के बाद की गई।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि ए.एस.आई. ने उसका मोबाइल फोन वापस करने और शिकायतकर्ता के करीबी साथी को फर्जी एनडीपीएस केस से बचाने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त पुलिसकर्मी 'हनी ट्रैप नेटवर्क' का हिस्सा था, जिसमें महिलाएं समेत अन्य पुलिस अधिकारी और निजी व्यक्ति शामिल थे। यह आरोपी अपनी साथी महिलाओं के सहयोग से अनजान व्यक्तियों को बहलाकर-फुसलाकर होटलों में ले जाने के लिए मजबूर करता था और बाद में खुद अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलता था।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना रेंज अमृतसर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD