Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

प्रधानमंत्री ने क्वाड कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में भाग लिया

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Wilmington, USA, Quad Cancer Moonshot event, Joe Biden, Joseph Biden
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विलमिंगटन , 22 Sep 2024

Last updated on: Sep 22, 2024, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड लीडर्स समिट के मौके पर राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन जूनियर द्वारा आयोजित क्वाड कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने ग्रीवा के कैंसर को रोकने, उसका पता लगाने व इलाज करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति बाइडेन की इस विचारशील पहल की बेहद सराहना की। 

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हिन्द-प्रशांत देशों में लोगों को किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य संबंधी देखभाल प्रदान करने में काफी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भारत भी अपने देश में बड़े पैमाने पर ग्रीवा के कैंसर की जांच का कार्यक्रम चला रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में बात करते हुए, उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि देश ने ग्रीवा के कैंसर का टीका विकसित कर लिया है और इस बीमारी के एआई आधारित उपचार प्रोटोकॉल की दिशा में काम कर रहा है।

कैंसर मूनशॉट पहल में भारत के योगदान के रूप में, प्रधानमंत्री ने भारत के ‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में कैंसर परीक्षण, जांच और निदान के लिए 7.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान प्रदान करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि भारत हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में कैंसर की रोकथाम के लिए रेडियोथेरेपी  उपचार और क्षमता निर्माण में सहायता प्रदान करेगा।

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि गावी और क्वाड कार्यक्रमों के तहत भारत से टीके की 40 मिलियन खुराक की आपूर्ति से हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के देशों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब क्वाड कार्य करता है, तो यह केवल राष्ट्रों के लिए ही नहीं होता है बल्कि यह लोगों के लिए होता है और यही इसके मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण का असली सार है।

भारत डिजिटल स्वास्थ्य से संबंधित विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक पहल में अपने 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर के योगदान के माध्यम से कैंसर की जांच, देखभाल और निरंतरता के लिए डीपीआई पर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के इच्छुक देशों को तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा। कैंसर मूनशॉट पहल के माध्यम से, क्वाड नेताओं ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के देशों में ग्रीवा के कैंसर की देखभाल और उसके उपचार से जुड़े इकोसिस्टम में अंतराल को पाटने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर एक ‘जॉइंट कैंसर मूनशॉट फैक्ट शीट’ जारी की गई।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Wilmington , USA , Quad Cancer Moonshot event , Joe Biden , Joseph Biden

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD