Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

सी जी सी झंजेड़ी कैंपस द्वारा महिला विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया

अपने मालिक आप बनें बैनर में वर्कशॉप के माध्यम से छात्राओं के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई

CGC Jhanjeri, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Jhanjeri, CGC Jhanjeri Campus
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 20 Sep 2024

Last updated on: Sep 20, 2024, 00:00 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के झंजेड़ी कैंपस की नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा  महिला सशक्तिकरण पर वर्कशॉप  का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में  500 से अधिक महिला छात्रों और 100 स्टाफ सदस्यों की मेजबानी करते हुए, महिला छात्रों को सशक्त बनाने के लिए "बी योर ओन बॉस" बैनर के तहत वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। 

इस वर्कशॉप का आयोजन राइट साइड स्टोरी के सहयोग से और पी एंड जी इंडिया द्वारा समर्थित किया गया था। इस वर्कशॉप का शीर्षक "बी योर ओन बॉस" था । जिसमें आत्म-सुधार और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित थी। इसमें प्रतिभागियों को उनकी पेशेवर और व्यक्तिगत क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आवश्यक जीवन कौशल और रणनीतियों की पेशकश की गई। 

राइट साइड स्टोरी की अदिति सोलोमन द्वारा संचालित वर्कशॉप में छात्राओं को व्यक्तिगत प्रभाव, सौंदर्य और व्यक्तित्व विकास के लिए एक व्यापक मार्गदर्शिका प्रदान की गई उनके भविष्य की जिम्मेदारी लें और जीवन के हर पहलू में उत्कृष्टता प्राप्त करें। सी जी सी झंजेड़ी कैंपस के एम डी अर्श धालीवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के विकास और समाज में समानता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मविश्वासी और सशक्त बनाने के लिए ऐसी वर्कशॉप महत्वपूर्ण हैं, जो उनको आने वाली प्रोफेशनल जिंदगी की  चुनौतियों  का सामना करने के लिए तैयार करती है ।

सीजीसी के चेयरमैन  रछपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को अपनी छात्राओं को अकादमिक शिक्षा  के साथ-साथ पेशेवर जीवन में चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहिए ताकि लड़कियां कॉर्पोरेट नौकरियों में जाकर तनाव मुक्त जीवन जी सकें। उन्होंने आगे कहा कि झंजेड़ी कैंपस को इस बात पर गर्व है कि हम अपनी छात्राओं को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ प्रैक्टिकल  शिक्षा के माध्यम से आगे के प्रोफेशनल जिंदगी के लिए तैयार करता है।

 

Tags: CGC Jhanjeri , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Jhanjeri , CGC Jhanjeri Campus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD