Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 47 में गली निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Sep 2024

Last updated on: Sep 20, 2024, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शहर के वार्ड नंबर 47 में गली निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास कार्यों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी भी मौजूद थे।

गली निर्माण की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 47 की गालियों का निर्माण लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। 

इस परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करके गालियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी और नागरिकों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। 

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि काम की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और इसकी समय-समय पर निगरानी की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी और उनके सुझावों के आधार पर ही क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। 

उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी प्राथमिकता से हल किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद बिमला देवी,  कमलजीत सिंह कम्मा, काकू बाबा, नीलम वालिया, आरव वालिया, हरबिलास, दीपक नैय्यर, भोलू, पंडित भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD