Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनाज घोटाले के दोषी डिप्टी डायरेक्टर आर.के. सिंगला के साथी अनुराग बत्रा को विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 19 Sep 2024

Last updated on: Sep 19, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चर्चित अनाज घोटाले के दोषी राकेश सिंगला, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब के साथी और बत्रा फार्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्रा को गिरफ्तार किया है, जिस पर सिंगला के काले धन को सफेद करने का आरोप है। उक्त आरोपी को आज लुधियाना की अदालत में पेश किया गया, जहाँ उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर विजिलेंस ब्यूरो के हवाले किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु और अन्य के खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 11, दिनांक 16.08.2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7, 7ए, 8, 12, 13 के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में दर्ज है। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि उक्त डिप्टी डायरेक्टर सिंगला ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर अज्ञात आय के स्रोतों से 12 संपत्तियां खरीदी थीं। 

बाद में सिंगला को उक्त केस में घोषित भगोड़ा (पी.ओ.) करार दिया गया था। इसके पश्चात, राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत एफ.आई.आर. नंबर 08, दिनांक 19.04.2023 के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी आर.के. सिंगला ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग में तैनाती के दौरान रिश्वत के माध्यम से बड़ी राशि एकत्र की थी और अपनी पत्नी रचना सिंगला की आपराधिक मिलीभगत से उसके नाम पर कई संपत्तियां खरीदी थीं, जो उसकी आय के स्रोतों से मेल नहीं खातीं। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी सिंगला ने लगभग 5 करोड़ रुपये की 12 संपत्तियां खरीदी थीं। 

इन 12 संपत्तियों में से 4 लुधियाना शहर में, 5 एस.सी.ओज़ खन्ना में, 1 चंडीगढ़ में और 2 संपत्तियां (एस.सी.ओज़) मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 18ए के तहत उसकी सभी 12 संपत्तियों की कुर्की के लिए लुधियाना की अदालत में कार्रवाई प्रक्रिया में है। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि अनुराग बत्रा, निवासी एस.सी.ओ. 360, सेक्टर 32 डी, चंडीगढ़, ने आर.के. सिंगला के काले धन को सफेद करने में मदद की थी। 

उसने वर्ष 2021 के दौरान रचना सिंगला के बैंक खाते में 9,03,450 लाख रुपये और 19,05,750 लाख रुपये (कुल 28,09,200 रुपये) स्थानांतरित किए थे। आरोपी अनुराग बत्रा इस बात का स्पष्टीकरण देने में असफल रहा कि हरियाणा सरकार से 5 ऑर्डर प्राप्त करने के लिए रचना सिंगला द्वारा किस प्रकार की मदद की गई थी। आरोपी बत्रा ने जांच के दौरान यह भी खुलासा किया है कि जिन दिनों में पैसे स्थानांतरित किए गए, रचना सिंगला भारत में नहीं, बल्कि विदेश में थीं।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान उक्त आरोपी बत्रा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और खुलासा किया है कि उसके एक दोस्त ने उसे आर.के. सिंगला के काले धन को सफेद करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD