Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिनेश बस्सी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ एडीसीपी सिटी दफ्तर का किया घेराव

पंजाब में हर वर्ग नहीं है सुरक्षित – दिनेश बस्सी

Protest, Dinesh Bassi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Sep 2024

Last updated on: Sep 17, 2024, 00:00 IST

सूबे में दिन-रात बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की स्थिती के खिलाफ आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन व कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी ने धरना लगाया। माल मंडी स्थित एडीसीपी सिटी हरपाल सिंह के दफ्तर के बाहर दिनेश बस्सी ने राज्य सरकार को जमकर कोसा। 

उन्होंने कहा कि आज राज्य में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को सरकार सुरक्षा दे रही है जबकि लोग घरों में भी सुरक्षित नहीं है। ईस्ट हल्के में कांग्रेस वर्करों के साथ घरने पर बैठे दिनेश बस्सी ने कहा कि कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमर्रा गई है।  दिनेश बस्सी ने कहा कि पंजाब का हर गांव और शहर कानून-व्यवस्था के ढीले प्रदर्शन के कारण कई समस्याओं का सामना कर रहा है।

गुंडागर्दी और डकैती की इन घटनाओं ने आम लोगों के दिलों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। जिसके कारण आम वर्ग और व्यवसायी वर्ग के लिए अपने घर और अपने व्यवसाय से बाहर सुरक्षित महसूस करना एक बड़ी चिंता का विषय है। चरमर्राती कानून-व्यवस्था के कारण बदमाशों और लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि घर में घुसकर लोगों की हत्याएं की जा रही हैं, जिससे सामान्य जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

सबकुछ अपनी आंखों के सामने देखने के बावजूद राज्य का कानून प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा तमाशा देख रहा है। आए दिन आम लोगों को राह चलते बंदूक की नोक पर लूटा जा रहा है और व्यवसायियों को फिरौती की धमकियां मिल रही हैं। जिससे राज्य की जनता का जीवन भय के माहौल से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि फिरौती मांगना आम बात हो गई है। कानून का अपराधियों के दिल से डर निकल गया है। आज भी पंजाबी सिंगर आर नेत से फिरौती मांगी गई वहीं महरूम सिंगर सिद्धू मूसेवाले के अपराधी आज भी पकड़े नहीं गए हैं जो कि सरकार की नाकामियों को जगजाहिर कर रहा है। उन्होंने एडीसीपी को मेमोरेंडम सौंपते हुए कहा कि वह पुलिस से अनुरोध करते हैं कि जल्द से जल्द इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाएं ताकि आम लोग बिना किसी डर के अपना जीवन जी सकें। 

इस अवसर पर मौजूद ब्लाक प्रेसीडेंट व पूर्व पार्षद नवदीप सिंह हुंदल ने कहा कि राज्य सरकार ने बदलाव के नाम पर ऐसा पंजाब दिया है जहां अमन शांति ना के बराबर है इसीलिए वह चाहते हैं कि पंजाब सरकार नया पंजाब ना देकर उन्हें पुराना पंजाब ही लौटा दे। उन्होंने कहा कि अगर लोग सुरक्षित ही नहीं होंगे तो राज्य तरक्की भी नहीं कर पाएगा।

इस अवसर पर जतिंदर मुधल, सतनाम मुधल, इकबाल मुधल, मल्ही वेरका, बॉबी भगत, बिट्टू वेरका, पवन राणा, दीपक चतरथ, शिंदर परधान, संदीप शाह, बलप्रीत रोजर, मैडम इंद्रजीत वालिया, प्रेम वेरका ऋषभ वोहरा, अब्बास राजा और युवराज मजीठिया सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

Tags: Protest , Dinesh Bassi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD