Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्री मणिमहेश यात्रा के मास्टर प्लान को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा मामला- केवल सिंह पठानिया

चंबा के साथ ज़िला कांगड़ा भी मास्टर प्लान का बनेगा हिस्सा

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 14 Sep 2024

Last updated on: Sep 14, 2024, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया  ने कहा  उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के  स्वरूप को और बढ़ाने के लिए  एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वह आज विश्राम गृह छतराड़ी  में लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

केवल सिंह पठानिया  ने कहा कि  श्री मणिमहेश यात्रा  उत्तरी भारत की सबसे प्रसिद्ध यात्राओं में से एक मानी जाती है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की  बढ़ती संख्या की दृष्टिगत और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। ज़िला चंबा के साथ  कांगड़ा ज़िला   को भी मास्टर प्लान का हिस्सा बनाया जाएगा। साथ में उन्होंने  कहा कि चूंकि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ संख्या रही है। 

ऐसे में श्रद्धालुओं को सभी सुविधाओं  की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जाना आवश्यक है। उप मुख्य सचेतक ने कहा कि साहसिक,धार्मिक एवं ईको पर्यटन के लिहाज से ज़िला कांगड़ा- चंबा के साथ लगते कई ऐसे अनछुए पर्यटन स्थल हैं जो विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी जगह बना सकते हैं। 

ऐसे अनछुए पर्यटन स्थलों  को विकसित करने के लिहाज से राज्य सरकार द्वारा इको टूरिज्म बोर्ड बनाने की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने  विभिन्न विभागीय  कार्यों की समीक्षा  करने के पश्चात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों की मांग पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माणाधीन विद्युत परियोजना की भूमि की निशानदेही करने के निर्देश देते हुए उन्होंने लोगों की लंबित भुगतान को भी जल्द  उपलब्ध करवाने को कहा । 

इस अवसर पर  एसड़ीएम चंबा  प्रियांशु खाती, सदस्य निदेशक मंडल  राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत  भरमौरी, राज्य कांग्रेस कमेटी में सचिव दिलदार अली  बट्ट, उपनिदेशक कृषि कुलदीप धीमान,  उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मीत शर्मा, जलशक्ति हमिंदर चौणा साहित क्षेत्र के  गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD