Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

मुख्यमंत्री मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहीद भगत सिंह की 30 फुट ऊंची प्रतिमा समर्पित करेंगे

शहीद-ए-आज़म के जन्मदिन 28 सितंबर को समर्पित होगी प्रतिमा

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Sep 2024

Last updated on: Sep 12, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के मौके पर मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहीद-ए-आज़म की 30 फुट ऊंची प्रतिमा को समर्पित करेंगे। प्रतिमा की स्थापना का जायजा लेने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 30 फुट ऊंची प्रतिमा गनमेटल से तैयार की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह प्रतिमा युवा पीढ़ी को देश की सेवा के लिए प्रेरित करने में बहुत सहायक होगी। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रतिमा राज्य सरकार की ओर से महान शहीद को उचित श्रद्धांजलि होगी और शहीद की गौरवमयी विरासत को हमेशा कायम रखने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की अटूट कोशिशों के कारण मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम पहले ही शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। 

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि शहीदों के नाम पर हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों का नामकरण उनकी गौरवमयी विरासत को कायम रखने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने से हमारे युवाओं को देश के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए  प्रेरित कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की विचारधारा देश की समक्ष मौजूद सभी समस्याओं का समाधान है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रतिमा देश के अंदर और दुनियाभर से हवाई अड्डे पर आने वाले पंजाबियों की युवा पीढ़ी में शहीद की शानदार विरासत को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, यह प्रतिमा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को इस राष्ट्रीय नायक द्वारा दी गई महान कुर्बानी की याद दिलाती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि युवा शहीद को न केवल उसकी बहादुरी के लिए, बल्कि उसके समाजवाद के दर्शन और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों का महान जीवन और दर्शन युवा पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से देश की सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि राज्य सरकार शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD