Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फिरोजपुर तिहरा हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ साझा ऑपरेशन में छह शूटरों को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया

गिरफ्तार किए गए छह शूटर भगोड़े आशीष चोपड़ा के निकटवर्ती साथी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur, Ferozepur Triple Murder Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 07 Sep 2024

Last updated on: Sep 07, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर फरीदकोट तिहरा हत्याकांड में शामिल छह शूटरों को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है, जिससे इस सनसनीखेज केस की गुत्थी सुलझा ली  है। 

यह जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को जानकारी दी कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा (चोहला साहिब, तरनतारन), प्रिंस (ग्राम कुंडे, फरीदकोट), रविंदर सिंह उर्फ रवी उर्फ सुखू, सुखचैन सिंह, अक्षय उर्फ बगीचा, और राजबीर सिंह उर्फ दलेर सिंह सभी निवासी बस्ती बाग वाली, फिरोजपुर के रूप में की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है, और उनके खिलाफ हत्या, हत्या का इरादा, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। 

आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा को भी दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को फरीदकोट के गुरुद्वारे के पास दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावरों ने एक युवा लड़की समेत तीन व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में एफआईआर नंबर 344 दिनांक 03.09.2024 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 103, 109, 351(2), 191(3), 190 और 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6) और 25(7) के तहत थाना सिटी फरीदकोट में मामला दर्ज किया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एडीजीपी प्रमोद बान की देखरेख में ए.जी.टी.एफ. पंजाब की पुलिस टीमों ने एआईजी गुरमीत सिंह चौहान और एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में पंजाब, यूटी चंडीगढ़, दिल्ली और महाराष्ट्र में विशेष ऑपरेशन चलाया और हरुदेअ सम्राट बालासाहेब ठाकरे एक्सप्रेस हाईवे से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह ऑपरेशन डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की अगवाई में क्यू.आर.टी. औरंगाबाद पुलिस टीम के सहयोग से चलाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सभी छह शूटर मास्टरमाइंड आशीष चोपड़ा के करीबी साथी हैं, जो एक भगोड़ा अपराधी हैं और फर्जी पासपोर्ट पर विदेश में रह रहा है।उन्होंने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि यह घटना दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का परिणाम है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले और पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही अन्य गिरफ्तारियों की उम्मीद है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur , Ferozepur Triple Murder Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD