Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा चंडीगढ़ ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Membership Drive, BJP Membership Drive At Chandiagrh, Sanjay Tandon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Sep 2024

Last updated on: Sep 03, 2024, 00:00 IST

भाजपा प्रदेश कार्यालय, कमलम में एक भव्य समारोह के माध्यम से भाजपा का सदस्यता अभियान औपचारिक रूप से शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के, वरिष्ठ कार्यकर्ता, कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए और पार्टी की नई सदस्यता पहल की शुरुआत की।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके तत्परांत सदस्यता ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी सदस्यता रिन्यू करवाई। 

नए सदस्य भाजपा में शामिल हुए।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जतिंदर पाल मल्होत्रा ने अपने उद्बोधन में अभियान की महत्वता और भाजपा की आगामी योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान भाजपा के विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे चंडीगढ़ में पार्टी की उपस्थिति को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, “हमारा सदस्यता अभियान सिर्फ संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं है, बल्कि यह लोगों के दिलों में भाजपा के विचारों और दृष्टिकोण को स्थिर करने का एक प्रयास है। यह अभियान भाजपा की विचारधारा को व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”पार्टी ने सदस्यता के लिए विभिन्न  प्रकार के माध्यम दिए है, जिनमें मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप, वेबसाइट, क्यूआर कोड, नमो एप और पार्टी स्लिप्स शामिल हैं।

मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप नंबर है 8800002024 है।सदस्यता अभियान प्रदेश और जिला स्तर से लेकर शक्ति केंद्र, बूथ और मंडल स्तर तक संचालित होगा।इस अवसर पर चंडीगढ़ के प्रदेश संगठन महासचिव मंत्री श्रीनिवासुलु, प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, रामबीर भट्टी, सचिव रमेश सहोड़, कार्यालय सचिव मनीष शर्मा,  राज्यसभा सांसद सतनाम संधू, पूर्व सांसद किरण खेर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और अरुण सूद, महासचिव हुकम चंद और अमित जिंदल व सभी जिला अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष-महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ एवं विभाग संयोजक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Membership Drive , BJP Membership Drive At Chandiagrh , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD