Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने पराली प्रबंधन संबंधी जागरूकता के लिए वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

किसान पराली को आग लगाने की बजाय इसे खेतों में ही मिलाएं: डिप्टी कमिश्नर

Showkat Ahmad Parray, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 03 Sep 2024

Last updated on: Sep 03, 2024, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने जिले में धान की पराली और फसलों के अन्य अवशेष को आग लगाने से होने वाले नुकसान के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए, कृषि और किसान कल्याण विभाग पंजाब द्वारा तैयार की गई वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैनें अगले 40 दिनों तक जिले के 934 गांवों में जाकर किसानों और आम लोगों को जागरूक करेंगी।  

शौकत अहमद परे ने बताया कि धान का सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के विशेष दिशा-निर्देशों के तहत जहां हर गांव में किसानों और कृषि करने वालों को कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा है, वहीं जागरूकता वैनों के माध्यम से भी किसानों तक पहुंच बनाई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि ‘धान की पराली और फसलों के अवशेष को आग लगाने से जहां मानव स्वास्थ्य, श्वसन और अन्य घातक बीमारियों का खतरा बढ़ता है, वहीं मिट्टी के मित्र कीटों के नष्ट होने और अन्य पशु-पक्षियों के भी इसके दायरे में आकर विलुप्त होने की कगार पर पहुंचने का खतरा होता है।  

शौकत अहमद परे ने बताया कि 1 टन पराली को जमीन में मिलाने से नाइट्रोजन, सल्फर, पोटाश, जैविक कार्बन आदि मिलते हैं, जिससे किसान का प्रति एकड़ 1500 से 2000 रुपये खर्चा बचता है। जबकि आग लगाने से ये तत्व जल जाने के कारण मिट्टी के पोषक तत्व भी समाप्त हो जाते हैं। इतना ही नहीं, समूचा वातावरण भी दूषित होने के कारण हमारे जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।  

उन्होंने बताया कि सरकार की (सी.आर.एम) फसलों के अवशेषों के प्रबंधन संबंधी योजना के तहत मशीनरी पर सब्सिडी योजना के तहत ये मशीनें - हैप्पी सीडर, सम्राट सीडर, सुपर सीडर, मल्चर, जीरो टिल, सुपर स्ट्रॉ एस.एम.एस., रिवर्सल मोल्ड बोर्ड हल और चौपर आदि - व्यक्तिगत किसानों, सहकारी सभाओं और समूहों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जाती हैं। मुख्य कृषि अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि पटियाला जिले में जागरूकता के लिए तीन वैनें रवाना की गई हैं, जो पटियाला जिले के सभी ब्लॉकों - राजपुरा, पटियाला, घनौर, नाभा, भुनरहेड़ी और सौनर, समाणा और पातड़ां में लगातार 40 दिनों तक पराली प्रबंधन संबंधी प्रचार करेंगी। 

उन्होंने बताया कि वैन में प्रचार सामग्री समेत कृषि विभाग का विशेषज्ञ भी होगा जो किसानों को जागरूक करेगा। इस मौके पर पी.डी.ए. की मुख्य प्रशासक मनीषा राणा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मैडम कंचन, डी.डी.एफ. निधि मल्होत्रा, कृषि अधिकारी जगिंदर सिंह गिल, कृषि विकास अधिकारी गुरमेल सिंह, अमन संधू, शिकंदर सिंह, प्रभदीप सिंह और रविंदरपाल सिंह चट्ठा भी मौजूद थे।  

 

Tags: Showkat Ahmad Parray , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD