Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीएसपीसीएल का सहायक लाइनमैन 10,000 रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

आरोपी पहले भी ले चुका है 4,000 रुपये की रिश्वत

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Moga Police, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 02 Sep 2024

Last updated on: Sep 02, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान जिला मोगा के गांव डगरू स्थित पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोम नाथ को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने यह खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी मोगा जिले के गांव दौधर के निवासी जगदीप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है। 

शिकायत के अनुसार, जगदीप सिंह और उसके साथी गांव डगरू और निधांवाला में दो ढाबे चला रहे हैं, जहां उनके कुल 1.50 लाख रुपये के बिजली बिल बकाया थे। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि पिछले दिनों पीएसपीसीएल डगरू के उप मंडल अधिकारी (एसडीओ) जरनैल सिंह ने उक्त एएलएम सोम नाथ के साथ मिलकर बकाया बिलों की किस्तों में अदायगी के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि एएलएम सोम नाथ ने बाद में फिर ढाबे पर आकर बिजली आपूर्ति काट दी और 1,000 रुपये की रिश्वत लेने के बाद ही उसे दोबारा जोड़ा। उसने कहा कि बकाया बिलों का तुरंत भुगतान किया जाए। जब शिकायतकर्ता ने किस्तों में भुगतान करने की विनती की, तो एएलएम सोम नाथ ने 13,000 रुपये रिश्वत की मांग की और कहा कि इसमें से 10,000 रुपये एसडीओ को दिए जाएंगे, जबकि उसने शिकायतकर्ता से खुद के लिए 3,000 रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम लेते हुए एएलएम के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और इस लेन-देन के सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज ने जाल बिछाया, जिसके दौरान दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत की तीसरी किस्त लेते हुए एएलएम सोम नाथ को पकड़ लिया गया। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ फिरोजपुर रेंज के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि आगे की जांच के दौरान उक्त एसडीओ जरनैल सिंह की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Moga Police , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD