Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सेवा केंद्र का कंप्यूटर ऑपरेटर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 31 Aug 2024

Last updated on: Aug 31, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बठिंडा जिले के बल्लुआना स्थित सेवा केंद्र में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर लाभप्रीत सिंह को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह निवासी बल्लुआना, जिला बठिंडा द्वारा दर्ज कराए गए बयान और रिकॉर्डिंग के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके आरोप लगाया कि उक्त कंप्यूटर ऑपरेटर ने उसके चाचा की मृत्यु का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उसकी मदद करने के बदले 12,000 रुपये की मांग की थी। इस मांग को लेकर हुई बातचीत को शिकायतकर्ता द्वारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया, जिसे सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज की टीम ने उक्त आरोपी लाभप्रीत सिंह को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पाया गया, लेकिन वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपी को बठिंडा-श्री मुक्तसर साहिब रोड पर स्थित किली निहाल सिंह वाला बस स्टॉप के पास से काबू कर लिया गया और उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा रेंज में कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD