Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

रबी सीजन 2024-25: विशेष मुख्य सचिव द्वारा केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात

केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को खाद की आवश्यक आपूर्ति का भरोसा

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party, KAP Sinha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Aug 2024

Last updated on: Aug 30, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के अनुसार आगामी रबी सीजन के लिए पंजाब के किसानों को खाद की आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग के विशेष मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा टेलीफोन पर बात कर केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को अगस्त महीने में डी.ए.पी. खाद के आवंटन के मुकाबले कम आपूर्ति के बारे में जानकारी देने के बाद आज विशेष मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा के नेतृत्व में टीम केंद्रीय मंत्री से बातचीत करने के लिए दिल्ली गई।

इस मुलाकात के दौरान, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग और पंजाब मार्कफेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, श्री के.ए.पी. सिन्हा ने रबी सीजन 2024-25 के लिए राज्य की खाद संबंधित जरूरतों पर प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि पंजाब में लगभग 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की जाती है, जिसके लिए लगभग 5.50 लाख मीट्रिक टन डायमोनियम फॉस्फेट (डी.ए.पी.) खाद की आवश्यकता होती है।

राज्य के किसानों को खाद सहित कृषि के लिए आवश्यक अन्य सामग्री की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के साथ बैठक सफल रही और उन्होंने भरोसा दिया है कि पंजाब को आगामी खरीफ सीजन के दौरान आवश्यक मात्रा में डी.ए.पी. और अन्य फॉस्फेटिक खाद उपलब्ध कराई जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 के दौरान पंजाब ने केंद्रीय पूल में गेहूं का 46% हिस्सा दिया है और इस वर्ष गेहूं की बढ़ी हुई पैदावार को देखते हुए भारत सरकार ने हाल ही में हुई जोनल कॉन्फ्रेंस के दौरान खरीफ सीजन 2024-25 के लिए पंजाब राज्य को 4.50 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी. खाद, 1.50 लाख मीट्रिक टन एन.पी.के. (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम) और 1.50 लाख मीट्रिक टन एस.एस.पी. (सिंगल सुपरफॉस्फेट) खाद का आवंटन किया है।

श्री के.ए.पी. सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने भरोसा दिया है कि डी.ए.पी. खाद और अन्य फॉस्फेटिक खाद की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और मांग के अनुसार अगले दो महीनों में पंजाब को आवश्यक मात्रा में खाद की आपूर्ति कर दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि यह आवंटन खाद संबंधित हमारे किसानों की मांगों को पूरा करेगा।

इस दौरान श्री के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब में खाद की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के सचिव श्री रजत कुमार मिश्रा से भी मुलाकात की।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , KAP Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD