Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अकाली दल को लगा बड़ा झटका! सुखबीर बादल के बेहद करीबी नेता डिंपी ढिल्लो 'आप' में शामिल

गिद्दड़बाहा से दो बार अकाली दल के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं डिंपी ढिल्लो, 2022 में मात्र 1350 वोटों से पीछे रहें

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dimpy Dhillon, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 28 Aug 2024

Last updated on: Aug 28, 2024, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल बादल को बड़ा झटका लगा है। पुराने अकाली नेता और सुखबीर बादल के बेहद करीबी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लो बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। डिंपी के पार्टी में शामिल होने से गिद्दड़बाहा विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डिंपी ढिल्लो को गिद्दड़बाहा में एक बड़ी जनसभा के दौरान पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। 

डिंपी ढिल्लो के साथ सैंकड़ों स्थानीय अकाली नेता और कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। डिंपी ढिल्लो ने 2017 और 2022 विधानसभा चुनाव में अकाली दल के टिकट पर गिद्दड़बाहा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 2022 में वह मात्र साढ़े तेरह सौ वोट से कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग से चुनाव हारे थे।मान ने कहा कि डिंपी ढिल्लो ने अकाली दल नहीं छोड़ा बल्कि पार्टी ने इन्हें छोड़ दिया। जब पार्टी में अच्छे विचार अच्छे लोगों की अहमियत नहीं होती तो मजबूरन लोगों को पार्टी छोड़नी पड़ती है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए काम करने वाले सभी लोगों का हम पार्टी में स्वागत करते हैं। मान ने मनप्रीत बादल पर भी बोला और कहा कि वह (भगवंत मान) उनकी पार्टी में पंजाब में बदलाव लाने के उद्देश्य से शामिल हुआ, लेकिन वह एक दिन अचानक अपनी पार्टी खत्म कर कांग्रेस में शामिल हो गए। मुझे उस समय बहुत दुख हुआ था। उन्होंने सिर्फ अपने बारे में सोचा। मैं उनकी पार्टी की तरफ से 2012 में लहरागागा से चुनाव भी लड़ा था और हारने के बावजूद लोगों के साथ खड़ा रहा। फिर लोगों ने मुझे चुना और यहां तक पहुंचाया।

डिंपी ढिल्लो ने पार्टी में शामिल कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि इस क्षेत्र में कुछ दिनों से मनप्रीत बादल की गतिविधियां बढ़ी हुई थी। इससे अकाली दल के स्थानीय कैडर में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। मैंने सुखबीर बादल से इसके बारे में पूछा लेकिन उन्होंने स्थिति स्पष्ट नहीं की। मैं आज अपनी 38 साल की कमाई मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को सुपुर्द कर रहा हूं। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं इमानदारी पूर्वक निभाउंगा और कभी शिकायत का मौका नहीं दूंगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dimpy Dhillon , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD