Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरदीप सिंह ढ़िल्लों को शिरोमणी अकाली दल को छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए:सरदार सुखबीर सिंह बादल

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंबी , 26 Aug 2024

Last updated on: Aug 26, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी के पूर्व गिददड़बाहा हलका इंचार्ज हरदीप सिंह ढ़िल्लों से पार्टी छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। अकाली दल अध्यक्ष ने यहां अपने आवास पर गिददड़बाहा के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि झूठी, मनगढ़ंत और निराधार अफवाहें फैलाई गई है कि आगामी  उपचुनाव में अकाली दल गिददड़बाहा से भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल को मैदान में उतारेगा।

इस बारे में स्पष्ट करते हुए कि पार्टी उनके लिए सब कुछ है, सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘ अकाली दल और उसके आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता मेरे परिवार से भी अधिक है। उन्होने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नही था कि श्री हरदीप ढ़िल्लों आगामी उपचुनावों में गिददड़बाहा से पार्टी के उम्मीदवार रहेंगें।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि अगर ढ़िल्लों किसी निजी स्वार्थ के कारण अपनी पार्टी और अपने कार्यकर्ताओं से मुंह मोड़ने का फैसला किया है, तब भी अकाली दल गिददड़बाहा से अपने उम्मीदवार के बारे में दस दिन बाद फैसला करेगा। उन्होने कहा,‘‘ हम अलग नही हुए हैं ,‘‘ हम अलग हुए नेता के अंतिम जवाब का इंतजार करेंगें।’’

उन्होने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के उम्मीदवार के बारे में कोई भी फैसला हलके के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से विचार-विमर्श करने के बाद ही लिया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ मैं गिददड़बाहा की संगत की इच्छाओं के साथ चलने के लिए प्रतिबद्ध हूं और पूरी विनम्रता और दृढ़ संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा।’’

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD