Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिला चंबा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

Mukesh Repswal, Deputy Commissioner Chamba, Chamba, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 22 Aug 2024

Last updated on: Aug 22, 2024, 00:00 IST

जिला चंबा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला में निर्माणाधीन स्कूल भवनों की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों भवनों का अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुका है उनके शेष कार्य को अन्य शुरू न हो सकने वाले कार्यो से बजट डाईवर्ट कर पूरा किया जाए। 

बैठक में जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्माणाधीन स्कूल भवनों वारे विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला के विभिन्न विधालयों में अध्यापकों के रिक्त पदों के कारण विधार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न होने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने वारे विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि ऐसे विधालयों में वर्चुअल अध्यापन के लिए विस्तृत रुपरेखा तैयार की जाए।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता दिवाकर पठानिया, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ज्ञान चंद,  जिला परियोजना अधिकारी (प्लानिंग) जीवन कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Deputy Commissioner Chamba , Chamba , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD