Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगी खब्बी धार क्षेत्र उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

पर्यटन सुविधाओं की समीक्षा के विषय में बैठक आयोजित

Mukesh Repswal, Deputy Commissioner Chamba, Chamba, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 22 Aug 2024

Last updated on: Aug 22, 2024, 00:00 IST

खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के संबंध मेंउपायुक्त कार्यालय के सभागार  में एक बैठक  का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल ने की। उपायुक्त ने बैठक के दौरान खब्बी धार क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। 

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ खब्बी धार में  पेयजल आपूर्ति ,विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने तथा गांव करड़पेही से दुआरु गांव को सड़क सुविधा  से जोड़ने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त  ने  कहा कि  चूंकि खब्बी धार ज़िला चंबा के अनेकों अनछुये पर्यटन स्थलों में से एक है। 

इसमें पर्यटनों के आकर्षण की दृष्टिगत  सभी आवश्यक  प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। इसलिए क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने  अधिशासी  अभियन्ता जल शक्ति को  पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर कार्य योजना तैयार करने को कहा। 

इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सड़क सुविधा  उपलब्ध करवाने के लिए विभागीय  औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी को खब्बी  धार   पर्यटन विकास संघ  के पदाधिकारियों के साथ  विभिन्न मामलों को लेकर बैठक  कर आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने स्थानीय लोगों को पर्यटन विकास की दृष्टि  से जानकारी और जागरूकता को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित करने को भी कहा। उन्होंने बड़ी जुम्हार नाग मंदिर के जीर्णोद्धार और सौन्दर्यकरण पर भी चर्चा की  तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने नाग मन्दिर परिसर में गेट स्थापित करने और पानी की बाबड़ी के सरंक्षण बारे खंड विकास अधिकारी  को निर्देशित किया। 

बैठक में एडीएम अमित मैहरा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, खंड विकास अधिकारी रमनवीर सिंह चौहान, प्रधान खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन रजिंद्र ठाकुर, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष साहित्य एवं संस्कृति युगल किशोर पुरी, मुख्य सलाहकार सुरेश ठाकुर व सहायक अभियंता डीसी शर्मा सहित संगठन के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Deputy Commissioner Chamba , Chamba , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD