Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

पंजाब के लोग इसीलिए पीड़ित हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने राज्य की जायज मांगों को मानने से इंकार कर दिया: सुखबीर सिंह बादल

कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने नदी जल और चंडीगढ़ पर अधिकार के मामले में राज्य के रूख से समझौता किया

 Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Balwinder Singh Bhundur, Maheshinder Singh Grewal, Longowal, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लोंगोंवाल , 20 Aug 2024

Last updated on: Aug 20, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पंजाब को परेशानी का सामना करना पड़ रहा क्योंकि केंद्र की सरकारों ने नदी जल अधिकार बहाल करने और चंडीगढ़ और पंजाबी भाषा क्षेत्रों को स्थानांतरित करने सहित राज्य की न्यायोचित मांगों को मानने से इंकार कर दिया है।

संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की शहादत की याद में एक आयोजित एक विशाल कांफ्रेंस में उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ संत जी ने पंजाब के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन केंद्र ने उन्हे धोखा दिया, जिसने उनके साथ-साथ पंजाब के लोगों से किए गए वादों को लागू करने से इंकार दिया।’’ उन्होने कहा कि अभी भी संत लोंगोंवाल को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों द्वारा धोखा दिया जा रहा है, जिन्होने नदी जल पर राज्य के रूख के साथ-साथ चंडीगढ़ को पंजाब में हस्तांतरित करने पर समझौता किया है।

अपने शानदार भाषण में सरदार सुखबीर सिंह बादल ने अपने दिल की बात कहते हुए कहा,‘‘ अब समय आ गया है कि सिख समुदाय अपने लोगों को पहचाने और भगवंत मान जैसे गददारों की पहचान करे जो डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बोलने यां यहां तक कि धारा 295-ए के तहत उनके खिलाफ उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के लिए तैयार नही है। उन्होने लोगों से भगवंत मान को मिले भारी जनादेश के बारे में सोचने के लिए कहते हुए कहा,‘‘ उन्होने मुख्यमंत्री बनने के बाद आपको छोड़ दिया और जब आपके खेतों में पानी भर गया यां फिर कुछ और हुआ तो भी वह आपसे मिलने नही आए।’’

लोगों से पंथ को कमजोर करने की कोशिश करने वालों को खारिज करने का आग्रह करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ आपने कल बंदी सिंह भाई गुरदीप सिंह खेड़ा की बात सुनी। यह बिल्कूल स्पष्ट है कि पहले किसे जेल से रिहा किया जाना चाहिए- भाई गुरदीप सिख खेड़ा, बलवंत सिंह राजोआणा और दविंदरपाल सिंह भुल्लर जैसे लोग जो 30 साल से जले में बंद है यां जिन्हे केवल एक साल से हिरासत में लिया गया है।’’ 

यह कहते हुए कि एक साल तक जेल में रहने वाला व्यक्ति पंथ की अगुवाई नही कर सकता, सरदार बादल ने कहा,‘‘ मैं उन परिस्थितियों को दोहराना नही चाहता, जिनके कारण संत लोंगोंवाल की शहादत हुई थी।’’ उन्होने जोर देकर कहा कि खेड़ा ने सिमरनजीत िसह मान जैसे तथाकथित पंथक नेताओं को भी बेनकाब किया है, जिन्होने पंथ का इस्तेमाल अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए किया और समुदाय के लिए कुछ नही किया ।

सरदार बादल ने कहा कि हर कोई अकाली दल को निशाना बना रहा है, क्योंकि उन्हे पता है कि अगर ऐसा किया गया तो सिख समुदाय कमजोर हो जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ इसीलिए अकाली दल को कमजोर करने के बाद शिरोमणी कमेटी को तोड़ दिया गया और हरियाणा के लिए एक अलग गुरुद्वारा कमेटी बना दी गई।’’ 

उन्होने कहा कि श्री हजूर साहिब कमेटी को भी सरकार ने अपने कब्जे मं ले लिया और दिल्ली कमेटी को आरएसएस और भाजपा ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्होने कहा कि मुस्लिम समुदाय के साथ भी यही हो रहा है, क्योंकि उनकी लीडरशीप कमजोर हो गई है। उन्होने कहा,‘‘ जब अकाली दल मजबूत था तो सिख समुदाय के धार्मिक मामलों में किसी ने हस्तक्षेप नही किया और हमें यह हस्तक्षेप बंद करने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।

इस अवसर सरदार बादल ने कहा कि संत लोंगोवाल को सबसे उचित श्रद्धांजलि यही होगी कि हमें  शिरोमणी अकाली दल को मजबूत करने का संकल्प करना चाहिए। उन्होने ऐतिहासिक सभा को यह भी आश्वासन दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए , वे शिरोमणी अकाली दल के सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेंगें।

इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि कैसे राज्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन आप सरकार इसके पीछे की साजिश को बेनकाब करने के लिए कुछ भी नही कर रही है। पूर्व शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोंवाल ने इमरजेंसी के दौरान मोर्चे की अगुवाई करने में संत लोंगोंवाल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

डा. दलजीत सिंह चीमा ने लोगों से सत्ता लालच में आए बिना संघवाद , पंथ और पंजाब के लिए खड़े होने के अकाली दल अध्यक्ष के प्रयासों का समर्थन करने की अपील की है।इस अवसर पर स. बलविंदर सिंह भूंदड़, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, इकबाल सिंह झूंदा, बाबा टेक सिंह धनौला, विनरजीत सिंह गोल्डी, राजिंदर दीपा, जाहिदा सुलेमान, सतनाम सिंह राही, कुलवंत सिंह केतु, सरबजीत सिंह झिंझर, गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना ने भी संबोधित किया।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Balwinder Singh Bhundur , Maheshinder Singh Grewal , Longowal , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD