Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महेश भट्ट करेंगे अनोखे टॉक शो "हम तुम्हें मरने न देंगे" की मेजबानी

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान पर आधारित है "हम तुम्हें मरने न देंगे"

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Mahesh Bhatt, Hum Tumhe Marne Na Denge
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 17 Aug 2024

Last updated on: Aug 17, 2024, 00:00 IST

भारत के ७८ वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फ़िल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने एक अनोखे शो की घोषणा की है जिसका नाम है "हम तुम्हें मरने न देंगे"। महेश भट्ट और ड्रामा टॉकीज प्रस्तुत यह शो भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन की ऐसे पहलुओं और घटनाओ से जोड़ता हैं जिसके बारे अब तक कही लिखा और बताया नहीं गया है। 

१५ अगस्त के अवसर पर निर्देशक महेश भट्ट ने इस शो की आधिकारिक घोषणा की हैं यह एक अनस्क्रिप्टेड टॉक शो होगा जिसमें महेश भट्ट स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ मुलाकात करेंगे और बातचीत करेंगे ताकि इतिहास के पन्नों से छिपी यादों और अनकही कहानियों को उजागर किया जा सके। भगत सिंह, मंगल पांडेय, बाल गंगाधर तिलक,  महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर कई और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों  के जीवन से जुड़ी अनकही कहानियां, उनके व्यक्तित्व के अनछुए पहलू को पहली बार हम तुम्हें मरने नहीं देंगे के माध्यम से दर्शकों तक पहुँचाया जायेगा । 

मंगल पांडेय का व्यक्तित्व कैसा था बाल गंगाधर तिलक के देश प्रेम के विचार क्या था । महात्मा गांधी भारत की कैसी तस्वीर देखते थे और भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों के पीछे उनका एक अलग ही कोमल व्यक्ति था यह सब दर्शक एक बहुत ही दिलचस्प टॉक शो के ज़रिए जान पायेंगे ।इस शो की मेजबानी दिग्गज फिल्म निर्देशक महेश भट्ट करेंगे, जबकि इसका निर्देशन सुरिता दास करेंगी। 

महेश भट्ट का कहना है कि "हम तुम्हे मरने न देंगे" एक ऐसा शो है जिसे देखकर आप को अंदाजा होगा कि हम जिन कुओं से पानी पी रहे हैं, वह हमारे पुरखों ने, हमारे शहीदों ने खोदे थे। देश जो अपने अतीत से कट जाता है दिशाहीन हो जाता है। इस शो की मेकिंग के दौरान हमारा यह प्रयास रहेगा कि हम शहीदों के परिवार वालों से मिलें, उनकी दिल की धड़कन सुनकर आप तक वो बातें लाएं जो इतिहास के पन्नो में कैद नहीं हैं ताकि आज की युवा पीढ़ी जो मनोरंजन में अधिक विश्वास रखती है, उन्हें उन शहीदों के बारे में पता चले जिन्होंने अपनी जानें देकर इस मुल्क को आज़ाद किया।

मुझे यकीन है कि आप सब इस शो से जुड़ेंगे।" ड्रामा टॉकीज के बैनर तले बन रहे शो "हम तुम्हें मरने न देंगे" की डायरेक्टर सुरीता दास का कहना है कि हर एपिसोड में, दर्शक दिल को छू लेने वाली बातचीत देखेंगे, जहां उन शहीदों के परिवार के लोग इन असाधारण हस्तियों के साथ अपनी निजी यादें, किस्से और यादगार पल साझा करेंगे। 

यह बातचीत उन हस्तियों के मानवीय पहलुओं की एक अनूठी और भावनात्मक झलक प्रस्तुत  करेगी, शहीदों और देश का निर्माण करने वाले नायकों  के सपनों, संघर्षों  को  आज के युवाओं के सामने प्रस्तुत करेगी , जिन्होंने उन्हें देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान करने के लिए प्रेरित किया।" उन शहीदों की यादों को ताज़ा करते हुए यह शो आज के समाज पर उन रियल हीरोज़ के प्रभाव की भी बात करेगा। 

क्रांतिकारियों और देश का निर्माण करने वालों  की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती है और आधुनिक भारत के दिलों में गर्व और देशभक्ति की भावना पैदा करती है। यह टॉक शो न केवल अतीत के नायकों लिए एक श्रद्धांजलि है, बल्कि इन नायकों की भावना का एक जीता जागता सबूत है।  "हम तुम्हें मरने न देंगे" जल्द ही पॉपुलर ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Mahesh Bhatt , Hum Tumhe Marne Na Denge

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD