Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में नए कार्यालय खोलने के लिए भूमि का किया निरीक्षण

हर साल देहरा उत्सव का किया जाएगा आयोजन

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kamlesh Thakur,Sanjay Rattan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 16 Aug 2024

Last updated on: Aug 16, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने देहरा में नए खोले गए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ अन्य नए कार्यालय स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन को जल्द से जल्द भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माणाधीन फायर ऑफिस, एसडीएम ऑफिस, अस्पताल, सेरिकल्चर ऑफिस और बाल व बालिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं देहरा का दौरा भी किया तथा इनमें उचित सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों से बातचीत की और सवाल भी पूछे। 

उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न भी पूछे। उन्होंने शिक्षकों को प्रदेश और देश के समसामयिक मुद्दों पर बच्चों का ज्ञानवर्धन करने के निर्देश भी दिए।ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के प्रयास कर रही है और युवाओं को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षा क्षेत्र में कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि देहरा कॉलेज का नया भवन बनाया जाएगा और देहरा में अधूरे भवनों के कार्य को पूरा करने के लिए सात करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने देहरा और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए और कहा कि इस वर्ष के अंत में देहरा उत्सव भी मनाया जाएगा जिससे क्षेत्र में पर्यटन और लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि देहरा और ज्वालामुखी में बिजली की तारें भूमिगत की जाएंगी, जिसके लिए पर्याप्त धन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे पहले गुरुवार देर सायं ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की और अधूरी परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्तर के चिड़ियाघर के निर्माण के साथ-साथ अन्य परियोजनाओं के दृष्टिगत क्षेत्र में बिजली की मांग निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को देहरा में बिजली संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए एक सर्वे करने के निर्देश दिए ताकि आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकासात्मक कार्यों में धन की कमी को आड़े नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री ने देहरा में सड़कों और पानी की आपूर्ति को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने मूहल, खबली, शिवनाथ, धवाला, रैंटा, करियाड़ा और आसपास के गांवों के लिए पेयजल योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के निर्देश दिए। 

देहरा विधानसभा क्षेत्र के बिलासपुर, गुलेर, नंदपुर और लुदरेट पेयजल योजना के निर्माण के लिए भी डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने देहरा में पानी की समस्या को दूर करने के लिए अतिरिक्त टैंकों का निर्माण करने के निर्देश दिए और कहा कि पीने के पानी की स्कीमों में यूवी फिल्टर सिस्टम लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खूंडियां और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा में नए बस अड्डे बनाए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि देहरा में इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम भी तैयार किया जाएगा ताकि युवा खेल के प्रति प्रोत्साहित हों और नशे से भी दूर रहें।

उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल और डाडासीबा में मण्डल और जसवां परागपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड का मण्डल खोलने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डाडासीबा से टेरेस, बस्सी से डाडासीबा और कूनहा से लोअर सुनेहत सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि डाडासीबा में डीएसपी ऑफिस खोलने के साथ-साथ टैरेस पुलिस पोस्ट को थाने का दर्जा प्रदान की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बैठक में विधायक कमलेश ठाकुर तथा संजय रतन, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kamlesh Thakur , Sanjay Rattan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD