Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा में श्रमिक जागरूकता सम्मेलन में एक क्लिक से डालें 2006 पंजीकृत श्रमिक लाभार्थियों के खाते में डाले पौने तीन करोड़ रुपये

प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए लागू की है अनेक योजनाएं : श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा

Moolchand Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, J.P. Dalal, Jai Prakash Dalal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 12 Aug 2024

Last updated on: Aug 12, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के श्रम मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की उसके नागरिकों की मेहनत से मापी जाती है और जब देश की आर्थिक व व्यावसायिक मजबूती की बात आती है तो इसमें सबसे पहला नाम हमारे श्रमिकों का आता है। पूरे देश में हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहां का युवा पूरे देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रदेश का नाम चमका रहा है। इस मौके पर श्रम मंत्री श्री मूलचंद शर्मा और वित्त मंत्री जेपी दलाल ने एक बटन दबाकर बहल, सिवानी और लोहारू के  2006 पंजीकृत श्रमिकों के खाते में पौने तीन करोड़ रुपये की राशि डाली।

श्रम मंत्री आज भिवानी जिले की बहल अनाज मंडी में आयोजित श्रमिक जागरूकता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज लोहारू के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।  श्रम विभाग ने श्रमिकों के परिवारों के उज्जवल भविष्य में विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिसमें श्रमिकों की बेटी की शादी स्कूली छात्राओं को स्कूटी देने महिलाओं के काम के लिए सिलाई मशीन देने औजार खरीदने आदि योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने श्रमिक परिवारों और उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अनेक  योजनाएं लागू की हैं, इससे श्रमिक परिवारों का जीवन स्तर ऊपर उठा है। सरकार का हर संभव प्रयास है कि पंजीकृत श्रमिकों को उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजना का लाभ हर हाल में मिले।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में श्रमिकों के लिए 130 श्रमिक कैंटीन संचालित है जिनमें मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब आदमी की भलाई के लिए वचनबद्ध है सर सरकार ने सरकार ने गरीब परिवारों के लिए 500 रुपए में सिलेंडर देने की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि यह सरकार की पारदर्शी व गरीब हितैषी योजना का ही परिणाम है कि आज गरीब घरों के बच्चे मेरिट के आधार पर बड़े-बड़े पदों पर नौकरी पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस सोच है कि गरीब एवं पात्र जरूरतमंद लोगों को उनका हक दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज पंजीकरण के साथ ही श्रमिकों के खाते में 48 घंटे के अंदर है 1100 रुपये आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत श्रम विभाग द्वारा प्रदेश में अब तक सवा आठ लाख श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिसमें हरियाणा पूरे देश में प्रथम स्थान पर है।इस मौके पर वित्त मंत्री श्री जेपी दलाल ने कहा कि श्रमिक जागरूकता सम्मेलन आयोजित करने का मुख्य मकसद श्रमिकों को उनके अधिकारों और योजनाओं के बारे में जागरूक व जानकारी देना है। 

उन्होंने कहा कि लोहारू,  सिवानी और बहल में मजदूर को सीएससी सेंटर पर पैसे देने की जरूरत नहीं है, उनके द्वारा मजदूरों और गरीब आदमियों के लिए निशुल्क  सीएससी सेंटर खोले गए हैं, गरीब आदमी किसी भी सेंटर पर जाकर अपना कार्य करवा सकते हैं।उन्होंने मंच पर उन्होंने मंच पर भी 18 लाभार्थियों को एक प्रतीक के रूप पर विभिन्न योजनाओं के तहत चेक प्रदान किए।

 

Tags: Moolchand Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , J.P. Dalal , Jai Prakash Dalal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD