Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पर्यावरण संरक्षण में सभी नागरिकों का रचनात्मक सहयोग जरूरी : केवल सिंह पठानिया

उपमुख्य सचेतक ने धारकंडी के रिडमार में किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala,Tree Plantation, Forest Plantation, Plantation forestry, Tree Planting, Tree Plantation Drive, Plants Sapling, Tree Plantation Drive 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला, शाहपुर , 09 Aug 2024

Last updated on: Aug 09, 2024, 00:00 IST

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी नागरिकों की रचनात्मक सहभागिता अत्यंत जरूरी है। उन्होंने आमजनमानस का आह्वान करते हुए कहा कि जन्मदिन,शादी की वर्षगांठ जैसे पावन अवसरों पर में हम सब पौधारोपण करें। 

शुक्रवार को उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के धारकंडी क्षेत्र के रिडकमार में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रदेश में इस वर्ष 75वें वन महोत्सव के अंतर्गत 9 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने  बताया कि धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत लगभग 95 हेक्टेयर भूमि पर आंवला ,कचनार, बेहड़ा ,देवदार इत्यादि के पौधे लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शाहपुर से लाम तथा रिडकमार से कुठारना सड़क के संवर्धन एवं सुधारीकरण पर लगभग 24 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। उन्होंने विद्युत विभाग  को धारकंडी में चल रहे 33केवी के कार्य को अगले एक से डेढ़ महीने में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ट्राउट की बहुत अधिक सम्भावनाएं हैं और उनके आग्रह पर प्रदेश सरकार ने धारकंडी को ट्राउट हब के रूप में विकसित करने के लिये 1 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं इसके लिए वह मुख्यमंत्री महोदय के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि धारकंडी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं  इसके अंतर्गत नोली से करेरी तथा चन्द्रेला में सोलर लाइट लगाई जायेंगी तथा खबरू वाटरफॉल को भी पर्यटक की दृष्टि से ओर अधिक विकसित किया जाएगा।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को रिडकमार वेटनिरी डिस्पेंसरी भवन  का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। धारकंडी में पौधारोपण कार्यक्रम में 0.25 हेक्टेयर वन भूमि पर कॉलेज तथा स्कूल के बच्चों एवं अन्य लोगों ने आंवला कचनार तथा  बेहड़ा इत्यादि के पौधे लगाए। डीएफओ दिनेश शर्मा ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा वन महोत्सव बारे विस्तृत जानकारी दी। 

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, साइंटिफिक अधिकारी एवं प्रभारी एटीसी शाहपुर सुनन्दा पठानिया,डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीएमओ शाहपुर डॉ एचपी सिंह, डीएम नरेश, डीपीओ नरेंद्र,आरओ सुमित शर्मा,सहायक निदेशक मत्स्य जय सिंह,सहायक अभियंता जलशक्ति मोहम्मद रज्जाक ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया,उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, डॉ सुशील शर्मा, जिप सदस्य रितिका शर्मा,ब्लॉक महिला काँग्रेस अध्यक्ष एवं जिप सदस्य नीना ठाकुर,सिहवाँ के प्रधान अजय बबली, धारकंडी कांग्रेस के प्रधान शशि शर्मा,पूर्व प्रधान  निर्मल , पूर्व बीडीसी सदस्य अक्षय , जेई करनैल सिंह, उपप्रधान पप्पू, प्रधान राजिंदर, महिला मंडल प्रधान तृप्ता देवी के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, तथा धारकंडी की सभी पंचायतों के लोग उपस्थित रहे ।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala , Tree Plantation , Forest Plantation , Plantation forestry , Tree Planting , Tree Plantation Drive , Plants Sapling , Tree Plantation Drive 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD