Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

माधुरी दीक्षित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 40 साल पूरे होने का जश्न अपने फैन्स के साथ मनाएंगी

Madhuri Dixit, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Aug 2024

Last updated on: Aug 01, 2024, 00:00 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार माधुरी दीक्षित, जिन्होंने 10 अगस्त, 1984 को फिल्म अबोध से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, वह इस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 40 साल पूरे कर रही हैं। अपनी असाधारण प्रतिभा और अद्भुत आकर्षण के लिए जानी जाने वाली यह प्यारी अभिनेत्री अपने फैन्स के साथ फिर से जुड़कर इस खूबसूरत मौके का जश्न मनाने की योजना बना रही है।

माधुरी दीक्षित 8 अगस्त से 11 अगस्त, 2024 तक अमेरिका के चार शहरों के विशेष दौरे पर जाएँगी, जिसका शीर्षक है 'द फॉरएवर क्वीन ऑफ़ बॉलीवुड - माधुरी दीक्षित'। मेगास्टार न्यूयॉर्क, डलास, न्यू जर्सी और अटलांटा जाएँगी, जिससे उनके फैन्स को उनके साथ इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने का अवसर मिलेगा।

इस टूर के बारे में अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, "मुझे हमेशा अपने प्रशंसकों से मिलना अच्छा लगता है क्योंकि उनसे मुझे जो प्रतिक्रिया मिलती है वह अद्भुत होती है। कभी-कभी वे मेरे पास आते हैं और मुझे बताते हैं कि फिल्मों में मैंने जो विभिन्न भूमिकाएँ निभाई हैं, उनका उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है या वे मुझे किस तरह की भूमिकाएँ निभाते देखना चाहेंगे। 

विचारों का यह गिव एंड टेक कुछ ऐसा है जिसका मैं बेसब्री से इंतज़ार करती हूँ, और मुझे यह जानना अच्छा लगता है कि वे कौन हैं और उनका जीवन कैसा है। मैंने हमेशा अपने प्रशंसकों के साथ इस तरह की बातचीत को संजोया है।"

https://www.instagram.com/reel/C94_r78JOk8/?igsh=MmswMmxkdnlscnps

क्रेजीहोलिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की मालिक और संस्थापक श्रेया गुप्ता 'द फॉरएवर क्वीन ऑफ़ बॉलीवुड - माधुरी दीक्षित' टूर की भारत में प्रमोटर हैं। बहुप्रतीक्षित टूर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा।  "हम सभी माधुरी जी को धक-धक गर्ल के नाम से जानते हैं। 

यह सिर्फ उनके प्रशंसकों द्वारा दिया गया उपनाम नहीं है, बल्कि सही मायने में वह दुनिया भर में अपने प्रशंसकों के दिलों की धड़कन हैं। हमें यूएसए टूर के लिए बहुत सकारात्मक और हाय-ऑक्टेन प्रतिक्रिया मिल रही है। हमने एक कंपनी के रूप में कई मशहूर हस्तियों के साथ काम किया है, लेकिन माधुरी दीक्षित के साथ जुड़ना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है।"

शालीन भनोट माधुरी के टूर कार्यक्रमों की मेजबानी करेंगे, जबकि न्यू जर्सी के वर्ल्ड स्टार एंटरटेनमेंट के अतीक शेख इस टूर के राष्ट्रीय प्रमोटर हैं।

Madhuri Dixit to Celebrate 40 Years in the Entertainment Industry with Fans

Mumbai

Bollywood superstar Madhuri Dixit, who made her debut with the film Abodh on August 10, 1984, is marking an impressive 40 years in the entertainment industry. The beloved actress, known for her exceptional talent and enduring charm, plans to celebrate this milestone by reconnecting with her fans.

Madhuri Dixit will be touring the USA from August 8 to August 11, 2024, in a special four-city tour aptly titled 'The Forever Queen of Bollywood - Madhuri Dixit.' The megastar will visit New York, Dallas, New Jersey, and Atlanta, providing fans with an opportunity to celebrate this momentous occasion with her.

Expressing her excitement about the tour, Madhuri Dixit said, "I have always loved meeting my fans because the feedback I get from them is amazing. Sometimes they come up to me and tell me how the various roles I have played in films have impacted their own lives or what kind of roles they would like to see me in. 

This exchange of thoughts is something I look forward to, and I love getting to know who they are and what their lives are like. I have always cherished these interactions with my fans."

https://www.instagram.com/reel/C94_r78JOk8/?igsh=MmswMmxkdnlscnps

Shreya Gupta, Owner and Founder of Crazyholic Entertainment pvt ltd, is the India promoter of 'The 'Forever Queen of Bollywood - Madhuri Dixit' tour. Talking about the much-anticipated tour, she said. "We all know Madhuri ji as Dhak Dhak girl. 

It's not just a nickname given to her by her fans, but in true sense she is the heartbeat of her fans all around the world. We are getting very positive and high-octane response for the USA tour. We have worked with many celebrities as a company but being associated with Madhuri Dixit had given us innumerable pleasure. "

Shalin Bhanot will be hosting the tour events of Madhuri, while Atique Sheikh of World Star Entertainment from New Jersey is the National Promoter for the tour.

 

Tags: Madhuri Dixit , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD