Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जगत गुरु ब्रह्मानंद सदन का किया शिलान्यास

प्रदेश सरकार गुरु ब्रह्मानंद के जीवन का अनुसरण कर जरूरतमंद व गरीब लोगों के जीवन को बना रही है सहज और सरल : नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Naveen Jindal, Subhash Sudha, Kurukshetra, Valmiki Dharamshala, Maharishi Valmiki temple, Lord Maharishi Valmiki
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 28 Jul 2024

Last updated on: Jul 28, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जगत गुरु संत शिरोमणी ब्रहमानंद महाराज के जीवन का अनुसरण करके जरुरतमंद और गरीब लोगों के जीवन को सरल और सहज बनाने का काम कर रही है। इस सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के दुख दर्द को समझा और जाना तथा उनकी जरुरतों के अनुसार योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। इस सरकार ने अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का 100 फीसदी लाभ देने का काम किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को रात्रि सेक्टर 4, कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणि ब्रह्मानंद सरस्वती महासभा की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जगत गुरु ब्रह्मानंद सदन का शिलान्यास किया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं अपने हाथों से सदन की नींव की ईंट रखी। 

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही सांसद नवीन जिंदल और राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष रोशन लाल मेहला, जिप के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी सहित समाज के गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी ने कहा कि जगत गुरु ब्रह्मानंद ने हमेशा समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम किया। इस महान व्यक्ति की तपस्या ने समाज को नया रास्ता दिखाया। आज सभी को इस महान व्यक्तित्व के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस महान व्यक्ति ने समाज की कुरीतियों को समाप्त करने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जगत गुरु ब्रह्मानंद जैसे महान व्यक्ति के जीवन से प्रेरणा लेकर और आदर्शों को अपनाकर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति के लिए योजनाएं तैयार कर रही है ताकि प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल बन सके। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि समाज के लोगों ने हमेशा उनको आशीर्वाद दिया है और वे समाज के सहयोग को कभी भुला नहीं पाएंगे। इस समाज के भवन के लिए जो भी मदद होगी, वह पूरी मदद करेंगे और हर संभव सहयोग भी देंगे।

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जगत गुरु ब्रहमानंद के नाम पर बनने वाले सदन के लिए अपनी एक कलम से प्लाट देने का काम किया और इस जमीन पर भव्य सदन का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य में बढ़ चढक़र सहयोग किया जाएगा। 

इतना ही नहीं उन्होंने हर गांव में जगत गुरु ब्रहमानंद के नाम पर मंदिर बनाने के लिए हर संभव आर्थिक सहयोग करने की घोषणा भी की तथा महान व्यक्तित्व के नाम से एक चौक भी बनाया गया है। इस हल्के के 57 के 57 गांवों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए है। हर समाज के लिए चौपाल तथा सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया गया है।

 जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार का सदन के लिए जमीन देने और सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है। इस कार्यक्रम में प्रधान रोशन लाल मेहला ने समाज की तरफ से आभार व्यक्त किया और मांगों को भी रखा है। इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा, जिप के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी, भाजपा नेता बाबूराम टाया, केडीबी सदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, राजेंद्र कुमार, धीरज, राजेंद्र आर्य, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी, रामप्रकाश, सोहन लाल चंद्रभानपुरा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Naveen Jindal , Subhash Sudha , Kurukshetra , Valmiki Dharamshala , Maharishi Valmiki temple , Lord Maharishi Valmiki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD