Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रफुल्ल पटेल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, ''मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत दो हवाई अड्डे लक्षद्वीप में इको-पर्यटन और विकास के लिए वरदान सिद्ध होंगे''

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Lakshadweep, Daman Diu, Dadra and Nagar Haveli, Praful Patel, Low Temperature Thermal Desalination
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jul 2024

Last updated on: Jul 17, 2024, 00:00 IST

लक्षद्वीप, दमन दीव, दादरा और नगर हवेली के प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल ने आज केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की और केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तत्वावधान में चेन्नई के राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा पेयजल के लिए दुनिया का अपनी तरह का पहला “विलवणीकरण संयंत्र” स्थापित करने जैसी पहलों के लिए आभार व्यक्त किया।

श्री प्रफुल्ल पटेल ने विश्व के पहले निम्न तापमान वाले तापीय विलवणीकरण (एलटीटीडी) संयंत्र के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को धन्यवाद दिया, जिसने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर बड़ी राहत प्रदान की है। कुल 9 विलवणीकरण संयंत्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 7 संयंत्र चालू हैं और आने वाले सप्ताहों में एक और संयंत्र चालू हो जाएगा। इनमें से प्रत्येक निम्न तापमान वाले तापीय विलवणीकरण (एलटीटीडी) संयंत्र की क्षमता प्रतिदिन लगभग 1 लाख लीटर पीने योग्य पानी की है, जिसे आने वाले समय में बढ़ाकर 1.5 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा।

निम्न तापमान वाले तापीय विलवणीकरण (एलटीटीडी) तकनीक महासागरों में स्वाभाविक रूप से उपलब्ध तापमान के अंतर का उपयोग करती है, कम दबाव पर सतह के पानी को वाष्पित करती है और परिणामी वाष्प को लगभग 400 मीटर गहराई से प्राप्त 12 डिग्री सेंट्रीग्रेड पर गहरे समुद्र के ठंडे पानी के साथ संघनित करती है। यह तकनीक स्वदेशी, पर्यावरण के अनुकूल और संचालन में आसान है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "दो हवाई अड्डे लक्षद्वीप में इको-पर्यटन और विकास के लिए वरदान सिद्ध होंगे।" उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश की वर्ष 2014 से विकास यात्रा और विद्यालयों, महाविद्यालयों और अस्पतालों तथा स्थानीय स्वशासी निकायों जैसे अन्य सामाजिक क्षेत्रों में लाए गए सुधारों पर प्रकाश डाला।  डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्री प्रफुल्ल पटेल को बताया कि दो पुनः खनिजीकरण संयंत्रों को चालू किया जा रहा है जो विलवणीकरण प्रक्रिया के दौरान वाष्पित होने वाले आवश्यक लवणों को पानी में फिर से मिश्रित कर देंगे। 

उन्होंने कहा कि अन्य विलवणीकरण इकाइयों/संयंत्रों को भी समय के साथ इसी तरह की पुनः खनिजीकरण सुविधा प्रदान की जाएगी।डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि श्री रामास्वामी स्मारक संस्थान के चिकित्सकों की एक टीम ने कावारत्ती संयंत्र की स्थापना से 6 महीने पहले और बाद के स्थानीय स्वास्थ्य रिकॉर्ड के आधार पर पाया कि जल जनित रोगों की घटनाओं में 90 प्रतिशत (200 से 8) की कमी आई है, जो पीने योग्य पानी के प्रावधान के स्वास्थ्य लाभ और प्रभाव को प्रदर्शित करता है। 

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ये स्वदेशी तकनीकी विकास एक मील का पत्थर साबित होंगे और केंद्र शासित प्रदेश में विकास की गति बढ़ाएंगे तथा पर्यटन को बढ़ावा देंगे।डॉ. जितेंद्र सिंह ने लक्षद्वीप के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "आने वाले वर्षों में यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।" 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्री पटेल को यह भी बताया कि उनके अधीन लगभग सभी मंत्रालय क्षेत्र में अधिक परियोजनाएं लाने और विकास के कार्य करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों और परियोजनाओं पर चर्चा की। 

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Lakshadweep , Daman Diu , Dadra and Nagar Haveli , Praful Patel , Low Temperature Thermal Desalination

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD