Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा में हिट-एंड-रन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा, पीड़ित व्यक्ति को मिलेगी तुरंत सहायता, 15 दिन में होगा मुआवजे का भुगतान

Victims of hit-and-run accidents to get cashless treatment in Haryan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jul 2024

Last updated on: Jul 17, 2024, 00:00 IST

हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्ति को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से अब राज्य में केंद्र सरकार की तर्ज पर नई योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत हिट-एंड-रन के दुर्घटना के मामलों में पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा के साथ-साथ मुआवजा प्रदान किया जाएगा। साथ ही, मुआवजे के आवेदन और पीड़ितों को भुगतान की प्रक्रिया की समय-सीमा भी तय कर दी गई है। मुख्यमंत्री आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत बीमाकृत तथा बीमा रहित वाहनों और हिट-एंड-रन दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस खर्च का वहन हरियाणा रोड सेफ्टी फंड से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस स्कीम को जिला स्तर पर उचित रूप से लागू करने के लिए एक जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया जाएगा।

15 दिन में होगा मुआवजे का भुगतान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच आयुक्त द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के 15 दिन के अंदर मुआवजा के भुगतान का आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 15 दिन के अंदर मुआवजे का भुगतान भी कर दिया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, परिवहन विभाग के प्राधन सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, सैनिक एवं अर्धसैनिक विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, खनन एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री टी एल सत्यप्रकाश, सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़, खनन एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पाण्डुरंग, मॉनिटरिंग एवं कॉर्डिनेशन की विशेष सचिव डॉ प्रियंका सोनी, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Victims of hit-and-run accidents to get cashless treatment in Haryana

Will get immediate assistance, compensation to be paid in 15 days: CM

Chandigarh

With the aim of providing assistance to the victims of road accidents in Haryana, a new scheme has now been started in the state on the lines of the Central Government. Announcing this here today, Chief Minister, Sh. Nayab Singh Saini said under this scheme, such victims will be provided free cashless treatment facility as well as compensation in hit-and-run accident cases. 

The time limit for the process of application of compensation and payment to the victims has also been fixed.The Chief Minister made this announcement while addressing a press conference here today.He said under this scheme, the expenditure will be borne from the Haryana Road Safety Fund. Apart from this, a district-level committee will also be formed to properly implement this scheme at the district level.

Compensation will be paid in 15 days

The Chief Minister said an order for payment of compensation will be issued within 15 days of submission of the report by the Inquiry Commissioner. After this, compensation will also be paid within 15 days.

On this occasion, Chief Secretary, Sh. T.V.S.N Prasad, Principal Secretary to Chief Minister, Sh. V. Umashankar, Principal Secretary, Transport Department, Sh. Navdeep Singh Virk, Principal Secretary, Sainik and Ardh Sainik Department, Sh. Vijayendra Kumar, Commissioner and Secretary, Mines and Geology Department, Sh. T.L. Satyaprakash, Director General, Information, Public Relations, Language and Culture Department, Sh. Mandip Singh Brar, Director General, Mines and Geology Department, Sh. K. Makarand Pandurang, Special Secretary, Monitoring and Coordination, Dr. Priyanka Soni, Media Secretary, Sh. Praveen Attrey, and other officers remained present.

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD