Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए कर रही कार्य : नायब सिंह

विपक्ष संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को कर रहा गुमराह- नायब सिंह

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jul 2024

Last updated on: Jul 04, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए राज्य सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर हर वर्ग के कल्याण के लिए और हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है और आगे भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री आज उनके निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर प्रदेश के नागरिकों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीमती किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रीमती श्रुति चौधरी भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री ने संसद में महिलाओं को दिया 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व

श्री नायब सिंह ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भी बड़ी महत्वपूर्ण भागीदारी है। महिलाएं न केवल एक सभ्य परिवार बल्कि सभ्य समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर महिलाओं का सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल ने हरियाणा के विकास को एक नई दिशा दी थी। वे दिन-रात हर व्यक्ति के विकास के लिए चिंता करते थे। हर गांव में बिजली, पानी और सड़क पहुंचाने का कार्य उन्हीं के कार्यकाल में पूरा हुआ था और गांवों में इस प्रकार के ढांचागत विकास करने के मामले में हरियाणा पहले नंबर पर था।

विपक्ष संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को कर रहा गुमराह

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। संविधान मात्र एक किताब नहीं है, बल्कि यह देश को चलाने की व्यवस्थित प्रक्रिया है और पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को संविधान के अनुरूप चलाया है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों से कांग्रेस को संविधान का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री भारत भूषण भारती, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Haryana Government committed to the welfare of all communities : Nayab Singh Saini

Opposition misleading people with false propaganda about changing the Constitution

Chandigarh

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini said that following Prime Minister Sh. Narendra Modi's mantra of "Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Prayas, and Sabka Vishwas," the state government is dedicated to the welfare of every section of society.

He said that the government is committed to ensuring equal development across all areas, involving all 36 communities, and will continue to work for their welfare in the future.The Chief Minister made these remarks while interacting with citizens at his residence, Sant Kabir Kutir, here today. Former Minister Mrs. Kiran Chaudhary and former MP Mrs. Shruti Chaudhary were also present on this occasion.

Prime Minister ensures 33 percent representation to women in Parliament

Sh Nayab Singh said that women also play a very crucial role in the country's development. He said that women contribute significantly not only to building a civilized family but also to creating a civilized society. Therefore, Prime Minister Sh Narendra Modi has honored women by granting them 33 percent representation in Parliament.

He also acknowledged the contributions of former Chief Minister Late Ch. Bansi Lal, who provided a new direction for Haryana's development. Ch. Bansi Lal was dedicated to the development of every individual, tirelessly working to ensure that every village received electricity, water, and roads. Under his leadership, Haryana became a leader in rural infrastructure development.

Opposition misleading people with false propaganda about changing the Constitution

The Chief Minister accused the Congress Party of misleading people by spreading false propaganda about changing the Constitution. He said that the Constitution is not merely a book but a systematic process for governing the country. Prime Minister Sh Narendra Modi has run the country while adhering to the Constitution over the past 10 years.

The Chief Minister also demanded that the Congress apologize to the people of the country for insulting the Constitution.On this occasion, Political Advisor to Chief Minister Sh Bharat Bhushan Bharti, Media Secretary Sh Praveen Atrey and other dignitaries were also present.

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD