Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जयंत चौधरी ने शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला

शिक्षा मंत्रालय शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विकास और सुधारों को आगे बढ़ा रहा है : जयंत चौधरी

Jayant Chaudhary, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2024

Last updated on: Jun 11, 2024, 00:00 IST

जयंत चौधरी ने आज शास्त्री भवन, नई दिल्ली में शिक्षा राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। शिक्षा मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उन पर किए गए भरोसे के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा शिक्षा क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में लगन से काम करने की प्रतिबद्धता जताई। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मंत्रालय में भूमिका मिलने पर गर्व है, जो प्रमुख शिक्षा क्षेत्र के विकास और सुधारों को आगे बढ़ा रहा है। श्री जयंत चौधरी ऐसे कार्यक्रमों और योजनाओं को लागू करने के पक्षधर हैं जो वंचितों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हैं ताकि सभी क्षेत्रों और पूरे देश में निरंतर वृद्धि और विकास सुनिश्चित हो सके।वे अपने साथ अनुभव का खजाना और लोगों के कल्याण के लिए गहरी प्रतिबद्धता भी लेकर आए हैं। 

वे वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति, वित्त संबंधी परामर्शदात्री समिति, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्य रह चुके हैं। वे पहले कृषि और वित्त संबंधी स्थायी समितियों के साथ-साथ नैतिकता संबंधी समिति में भी भूमिका निभा चुके हैं। श्री जयंत चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की और 2002 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अकाउंटिंग और फाइनेंस में एम.एससी. की डिग्री हासिल की।

Jayant Chaudhary assumes charge as Minister of State for Ministry of Education

Ministry of Education is driving the development and reforms of education sector :  Jayant Chaudhary

New Delhi

Jayant Chaudhary assumed charge as Minister of State for Education at Shastri Bhawan, New Delhi, today. On his arrival at the Ministry of Education, Shri Chaudhary was welcomed by the senior officials of the Ministry.

He expressed his gratitude to the Prime Minister Shri Narendra Modi for the trust placed in him and pledged his commitment to working diligently towards enhancing the education sector. Shri Chaudhary said that the government is committed to empower future generations. 

He also said that he was honored to have a role in the Ministry, which is driving the development and reforms of the key education sector. Jayant Chaudhary is an advocate for implementing programs and launches that integrate the deprived into the mainstream of development to ensure continued growth and development across sectors and the country at large.

He also brings with him a wealth of experience and a deep commitment to the welfare of the people. He was a member of the Standing Committee on Commerce, the Consultative Committee on Finance, the Indian Council of Agricultural Research (ICAR), and the Committee on Government Assurances. 

He has served previously on the Standing Committees on Agriculture and Finance as well as the Committee on Ethics. Jayant Chaudhary did his undergraduate studies at Shri Venkateswara College, Delhi University, and an M.Sc in Accounting and Finance from the London School of Economics and Political Science in 2002.

 

Tags: Jayant Chaudhary , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD