Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Chief Secretary Himachal Pradesh, Prabodh Saxena, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Jun 2024

Last updated on: Jun 12, 2024, 00:00 IST

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् के पेटेंट सूचना केंद्र द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश के पंजीकृत एवं संभावित जी.आई उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री का शुभारम्भ किया। 16 जून, 2024 तक आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी में प्रदेश के लगभग 15 पंजीकृत एवं सम्भावित जी.आई उत्पाद शामिल हैं। 

इनमें कुल्लू शॉल, कांगड़ा चाय, चम्बा रुमाल, किन्नौरी शॉल, कांगड़ा पेंटिंग, हिमाचली काला जीरा, चुल्ली तेल, चम्बा चप्पल, लाहुली जुराबे एवं दस्ताने पंजीकृत हैं। चंबा धातु शिल्प, किन्नौरी आभूषण, स्पीति छर्मा, भरमौरी राजमा, पांगी की ठंगी, चंबा चुख, लाल चावल, डांगरू व सिरमौरी लोइआ, करसोग के कुलथ, हिमाचली धाम, हिमाचली संगीत वाद्य यंत्र, किन्नौरी सेब, सेपू बड़ी इत्यादि सम्भावित उत्पादों की जी.आई के रूप में पंजीकरण के लिए पहचान की गई हैं। चम्बा धातु शिल्प के पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया गया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि भौगोलिक संकेत (जी.आई) एक चिन्ह है जो उन उत्पादों पर लगाया जाता है जिनकी एक विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति होती है जैसे चम्बा रुमाल, चम्बा चप्पल, कांगड़ा चाय, कांगडा पेंटिंग आदि। उन्होंने कहा कि जी.आई उत्पादों का पंजीकरण भौगोलिक संकेतों को कानूनी संरक्षण प्रदान करता है जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलता है। 

यह भौगोलिक क्षेत्र में उत्पादित वस्तुओं के उत्पादकों की आर्थिक समृद्धि को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को जी.आई उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करने और मूल्यवान पारम्परिक उत्पादकों को खरीदने का अनूठा अवसर है।

इस अवसर पर राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् के सदस्य सचिव डी.सी. राणा तथा संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश सी. अत्री भी उपस्थित रहे

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Prabodh Saxena , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD