Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मंत्रिमण्डलीय उप-समिति ने पोस्ट कोड 903 और 939 के परिणाम घोषित करने की सिफारिश की

Mukesh Agnihotri,Himachal Pradesh,Himachal,Congress,Indian National Congress,Himachal Congress,Shimla,Jagat Singh Negi,Harshwardhan Chauhan,Vikramaditya Singh,Yadvinder Goma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 11 Jun 2024

Last updated on: Jun 11, 2024, 00:00 IST

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गठित मत्रिमण्डलीय उप-समिति की तीसरी बैठक आज यहां आयोजित की गई। इस उप-समिति का गठन तत्कालीन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर के माध्यम से आयोजित विभिन्न भर्तियों के लंबित परीक्षा परिणामों से संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं के परीक्षण के लिए किया गया है।

उप-समिति ने पोस्ट कोड-817 के अनुरूप पोस्ट कोड-903 जेओए (आईटी) और पोस्ट कोड-939 जेओए (आईटी) के परिणाम घोषित करने की सिफारिश की है। हालांकि पोस्ट कोड-903 जेओए (आईटी) के कुल 82 पदों में से 5 पद तथा पोस्ट कोड-939 जेओए (आईटी) के 295 पदों में से 11 पद रिक्त रहेंगे जिनपर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि मंत्रिमण्डलीय उप-समिति दोनों पोस्ट कोड के मामलों को अंतिम निर्णय के लिए मंत्रिमण्डल के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

इस अवसर पर उप-समिति के सदस्य राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने भविष्य में विभिन्न परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन के लिए उपाय सुनिश्चित करने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए।

प्रधान सचिव (कार्मिक) व मंत्रिमण्डलीय उप-समिति के सदस्य सचिव आर.डी.नजीम, सचिव विधि एस.के.लगवाल, एडीजी.एस.वी. और एससीवी सतवंत अटवाल त्रिवेदी, अध्यक्ष एपीआरसीए आर.के.परुथी, एसपी (एसआईयू) सतर्कता डॉ. रमेश छाजटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Jagat Singh Negi , Harshwardhan Chauhan , Vikramaditya Singh , Yadvinder Goma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD