Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साढ़े 9 वर्षों में 25 करोड़ गरीब व्यक्ति गरीबी रेखा से ऊपर आये : नायब सिंह

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने संविधान और आरक्षण को लेकर झूठ फ़ैलाने का किया काम

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jun 2024

Last updated on: Jun 06, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य किया गया है।  प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट 3 गुना तक बढ़ाया गया ताकि हर गरीब व्यक्ति को आवास की सुविधा प्रदान की जा सके। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में हमने हरियाणा प्रदेश में नौकरियों में भ्रष्टाचार को समाप्त किया और गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का काम किया है।  उन्होंने कांग्रेस पार्टी के 60  वर्षों के शासन काल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्य काल में गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व  में  साढ़े 9  वर्षों में 25 करोड़ गरीब व्यक्तियों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत कांग्रेस पार्टी से रहा ज्यादा

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की  जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर विश्वाश व्यक्त कर जनसेवा का मौका दिया है।  उन्होंने कहा कि  इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने झूठ फ़ैलाने का काम किया। श्री राहुल गाँधी सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आये तो वे सविंधान और आरक्षण को खत्म कर देंगे। 

इतने बड़े झूठ के बावजूद लोगों ने  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर एक बार फिर मोहर लगाई है।  भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत कांग्रेस पार्टी से ज्यादा रहा है।  उन्होंने कहा कि  जिस प्रकार पिछले  साढ़े 9 वर्षों में सविंधान के अनुसार कार्य किया गया, आगे भी संविधान के अनुसार ही देश चलेगा।

हरियाणा सरकार आज भी पूर्ण बहुमत में

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी प्रदेश की हरियाणा सरकार पूर्ण बहुमत में है और सदन में गत 12  मार्च को बहुमत सिद्ध किया था। कांग्रेस पार्टी केवल मात्र दुष्प्रचार कर रही है। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह, जन स्वास्थय अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल, स्वास्थय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बिशम्बर सिंह, विधायक श्री लीला राम, श्री मोहन लाल बड़ोली, श्री नरेंदर गुप्ता,  श्री  सतप्रकाश जरावता सहित सूचना जन संपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़ भी मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD