Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोगों ने फैसला कर लिया है, सर्वे आ चुका है कि आप 13-0 से जीत रही है : भगवंत मान

मान ने मलविंदर सिंह कंग के साथ नंगल, बंगा और बलाचौर में रोड शो किया, लोगों से 13-0 की जीत में योगदान देने का आग्रह किया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, Harjot Singh Bains, Lok Sabha Elections 2024, General Elections 2024, Lok Sabha Election, Lok Sabha 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 29 May 2024

Last updated on: May 29, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को श्री आनंदपुर साहिब में मलविंदर सिंह कंग के लिए प्रचार किया। सबसे पहले सीएम ने मोरिंडा में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा और अपने दो साल के कामों को गिनाया। रैली के बाद सीएम भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के साथ नंगल, बंगा और बलाचौर में बड़े रोड शो किए। 

रोड शो के दौरान मान ने लोगों से आप उम्मीदवार का समर्थन करने और उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर संसद में भेजने की अपील की। नंगल में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि सर्वे आ गए हैं कि पंजाब की जनता ने फैसला कर लिया है कि इस बार आम आदमी पार्टी को पंजाब में 13-0 से जिताना है। उन्होंने लोगों से मलविंदर कंग को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि मलविंदर कंग को संसद में भेजो, फिर सब कुछ हमारी जिम्मेदारी होगी। 

हम मिलकर श्री आनंदपुर साहिब के लिए काम करेंगे। मान ने वादा किया कि वे श्री आनंदपुर साहिब को बड़ा पर्यटन स्थल बनाएंगे। बंगा में मान ने लोगों से पंजाब के लुटेरों को हराने और आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक जून के बाद लोगों की जिम्मेदारी पूरी होगी और उनका (मान का) काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता अपने स्वार्थ के लिए वोट मांग रहे हैं। मैं आपके और आपके बच्चों के लिए वोट मांग रहा हूं। 

मान ने कहा कि मैंने 20-25 दिनों में 100 से ज्यादा रैलियां की जिसमें एक बात जो कॉमन है कि हर लोकसभा सीट पर लोगों का समर्थन और उत्साह एक समान है। मान ने कहा कि उनका अगला कदम महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की गारंटी को पूरा करना होगा और अब उन्होंने इसके बदले 1100 रुपये देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह लोगों का पैसा है और इसे लोगों पर ही खर्च किया जाएगा। मान ने लोगों से 1 जून को गर्मी का सामना करने का आह्वान किया और कहा कि आपका वोट आपके बच्चों का भविष्य तय करेगा। 

बलाचौर में लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि वह लोगों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यहां का तापमान 45 डिग्री है फिर भी लोग हमें सुनने आए हैं। वहीं विरोधी नेता अपने घरों से बाहर भी नहीं निकलते क्योंकि लोग पैसे पर भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। 

मान ने कहा कि पंजाब से आप के सात सांसद राज्यसभा में हैं और जल्द ही 13 लोकसभा सांसद भी संसद में पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए होंगे और केंद्र सरकार से अपना फंड जारी करवाएंगे। मान ने कहा कि 4 जून के बाद लोगों की जिम्मेदारी खत्म हो जाएगी और फिर सब कुछ मेरी और कंग की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार हमें 13-0 से जीता दो, अगले तीन साल में हम पंजाब को फिर से सोने की चिड़ियां बना देंगे।

मान ने कहा कि अभी वह अकेले ही केंद्र और राज्यपाल के खिलाफ लड़ रहे हैं। मुझे 13 और हाथ व आवाज देकर हमें मजबूत करो। हमारे सभी सांसद लोकसभा में आपकी आवाज उठाएंगे। मान ने कहा कि केंद्र से भाजपा की सरकार जा रही है। इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा और आप उसमें बड़ी सहयोगी पार्टी होगी। मान ने अपने रोड शो के दौरान शिरोमणि अकाली दल और सुखबीर बादल पर भी हमला बोला और कहा कि इस चुनाव में बादल परिवार की राजनीति का अंत होने जा रहा है।

श्री आनंदपुर साहिब के लोगों की सेवा करने का गौरव मुझे दीजिए, मैं पूरी ईमानदारी से आपके लिए काम करूंगा: मलविंदर सिंह कंग

आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग ने सीएम भगवंत मान और श्री आनंदपुर साहिब के लोगों का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद किया। कंग ने कहा कि मुझे आनंदपुर साहिब के लोगों की सेवा करने का गौरव दीजिए और मैं क्षेत्र के लिए पूरी ईमानदारी और तन-मन से काम करूंगा। कभी भी आपको शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , Harjot Singh Bains , Lok Sabha Elections 2024 , General Elections 2024 , Lok Sabha Election , Lok Sabha 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD