Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिट्टू की जमानत बचाने में मदद नहीं कर पाएंगे अमित शाह : अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग

बोले: कांग्रेस में रहते हुए भी बिट्टू ने हमेशा शाह से 'राजनीतिक शरण' मांगी है

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 26 May 2024

Last updated on: May 26, 2024, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से पार्टी के उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग ने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ''राजनीतिक शरण चाहने वाला'' बताते देते हुए, कहा है कि यहां तक कि उनके (शाह के) साथ से भी भाजपा उम्मीदवार को अपनी दस साल की सत्ता विरोधी लहर और लोगों के मोहभंग से उबरने में मदद नहीं मिलेगी, क्योंकि 4 जून को उनकी जमानत जब्त होना निश्चित है।

यहां गुरदेव नगर में एक जनसभा के दौरान बोलते हुए, वड़िंग ने बिट्टू के लिए प्रचार करने के लिए शाह की शहर यात्रा का जिक्र करते हुए टिप्पणी की कि लोग अच्छी तरह जानते हैं कि बिट्टू ने इन सालों में, यहां तक कि कांग्रेस के साथ रहते हुए भी शाह से "राजनीतिक शरण" मांगी थी।  लेकिन यहां उन्हें आसन्न हार से कोई नहीं बचा सकता, जो उनके सामने साफ तौर पर खड़ी है।

उन्होंने सवाल किया कि "क्या अमित शाह सांसद होने के बावजूद बिट्टू की लुधियाना से अनुपस्थिति के कारण बर्बाद हुए दस सालों की भरपाई करेंगे?" शाह को भी आज यह एहसास हो गया होगा कि वह एक गलत घोड़े पर दांव लगा रहे थे, जिसकी हर इस बार निश्चित है।   इस दौरान वड़िंग ने अपनी जीत के बारे में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि लुधियाना के लोगों को दस साल बाद अंतर पता चलेगा कि एक सक्रिय और दिखने वाले सांसद का निर्वाचन क्षेत्र और उसके लोगों के लिए क्या मतलब है। 

उन्होंने कहा कि बिट्टू के निर्वाचित होने के बाद गायब हो जाने से लुधियाना के लोग यह भूल गए हैं कि सांसद नाम की भी कोई चीज होती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हालांकि वह बिट्टू द्वारा खोए गए कीमती दस साल वापस नहीं ला सकते। उन्होंने वादा किया कि आने वाले पांच वर्षों के दौरान वह जिस भी तरीके से और जितना संभव हो सके नुकसान की भरपाई करने की कोशिश करेंगे। 

उन्होंने दावा किया कि 4 जून को कांग्रेस सरकार के सत्ता संभालने के साथ, लुधियाना के लोगों को दोहरी खुशी होगी, क्योंकि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी का एक सांसद मिलेगा। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि लोगों की सेवा कैसे करनी है और काम कैसे पूरा करना है"। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "सब कुछ संभव है, आपको केवल काम करने और लोगों की सेवा करने की इच्छाशक्ति की आवश्यकता है, जो कि निवर्तमान सांसद में नहीं है।"

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD