Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अहंकार में चूर, वह रोजाना भगवान को चुनौती देते हैं।

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नादौन , 18 May 2024

Last updated on: May 18, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर शाम अपने विधानसभा क्षेत्र के जोलसप्पड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन पूर्व विधायक खनन व भू-माफिया हैं। उन्होंने जिला के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। 

इन तीनों विधायकों ने अपना ईमान बेचा है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अहंकार में चूर हैं, वह रोजाना भगवान को चुनौती देते हैं। जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने की वह जो कोशिश कर रहे हैं, उसका मुंहतोड़ जवाब 4 जून को प्रदेश की जनता देगी। उन्होंने कहा कि सुजानपुर व बड़सर में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए हर व्यक्ति कमर कस ले। 

लोकतंत्र में वोट की ताकत है, नोट के बूते उसे नहीं खरीदा जा सकता। वोट को खरीदने वाली भाजपा को सबक सिखाने का सही समय 1 जून है। भाजपा ने कांग्रेस की एक राज्यसभा सीट चुराई है, जनता चारों लोकसभा व 6 विधानसभा सीटों को जिताकर सबक सिखाएगी। पिछली बार नादौन के लोगों ने अपना वोट विधायक के लिए दिया था, इस बार मुख्यमंत्री के नाम पर दें। 

सरकार बनाने के बाद प्रदेश के विकास को गति दी है। भाजपा सरकार के समय से रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जा रही है। 6-8 महीने में पूरे राज्य की सूरत बदल जी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोलसप्पड़ मेडिकल मैंने मंजूर करवाया, आज उसका काम तेज गति से चल रहा है। अगर मैं मुख्यमंत्री न बनता तो कछुआ चाल से इसका काम चलता। यहां कैंसर का राष्ट्रीय संस्थान बना रहे हैं। 

जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज को लेकर अनुराग ठाकुर बार-बार झूठ बोल रहे हैं। झूठ बार-बार सच से टकराता है, लेकिन अंत में जीत सच की होती है। जोलसप्पड़ अब शहर में तब्दील हो रहा है, कॉलेज यहां शुरू होते ही सारे खाली कमरे किराए पर चढ़ जाएंगे। क्षेत्र की सभी सड़कें जल्द दुरुस्त हो जाएंगी। 

पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए जा चुके हैं, चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद युद्ध स्तर पर काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस दी। सवा लाख विधवाओं व एकल नारियों के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा योजना शुरू की है। 18 साल से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन देने की योजना शुरू हो चुकी है। 

पहली अप्रैल से योजना का लाभ मिलेगा। 2.37 लाख उन महिलाओं को 1500 रुपये मिलना शुरू हो गए हैं जिन्हें 1150 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही थी। 4000 बच्चों को गोद लेकर चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया है। सुखविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। 

अनाथ बच्चों को हक़ प्रदान करने से कोई नहीं रोक सकता। अगर कोई अधिकारी आनाकानी करता है तो उसके लिए सजा का प्रावधान है। ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने व लोगों की जेब में सीधा पैसा डालने के लिए मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाई है। गाय का दूध सरकार 45 रुपये व भैंस का दूध 55 रुपये खरीदेगी। गोबर का इस्तेमाल कर खेती करने वालों से 40 रुपये गेहूं व 30 रुपये मक्की खरीदी जाएगी। 

राजस्व कानून में सरकार ने बदलाव किया। उसके बाद 3 महीने में एक लाख इंतकाल व 7500 तकसीम हुईं। सरकार ने आपदा राहत मैन्युअल में बदलाव किया व प्रभावित परिवारों को घर बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की जगह 7 लाख रुपये प्रदान किये। केंद्र सरकार ने कोई मदद हिमाचल प्रदेश की नहीं की। हमीरपुर के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विशेष राहत पैकेज के लिए प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को एक चिट्ठी तक नहीं लिखी। 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD