Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हमीरपुर के लोग मेरी ताक़त, हर पल दिया साथः सुक्खू

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Mukesh Agnihotri,Pratibha Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 10 May 2024

Last updated on: May 10, 2024, 00:00 IST

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायज़ादा ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थित में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद हमीरपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर के लोग मेरी ताक़त हैं और यहां के लोगों ने मेरा हर पल साथ दिया है। 

आज मैं जिस मुक़ाम पर पहुँचा हूँ, उसके लिए हमीरपुर और नादौन की जनता का जीवन भर आभारी रहूँगा। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आप सभी के आशीर्वाद से आज एक साधारण परिवार से निकलकर मैं मुख्यमंत्री बना हूँ। उन्होंने कहा कि अपने नेता पर विश्वास करने के लिए आज मैं सबको धन्यवाद देता हूँ। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर हमीरपुर जिला की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में हमीरपुर जिला से जानबूझकर कर एक भी मंत्री नहीं बनाया गया। जिस जिला को मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्री पद मिलता था, उस जिला को पिछली सरकार में कोई जगह नहीं दी गई। 

उन्होंने पूछा कि जयराम ठाकुर ने पांच साल में हमीरपुर जिला के लिए क्या किया। पंद्रह साल पहले मुख्यमंत्री रहते प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में बस अड्डे का शिलान्यास किया था और जयराम ठाकुर ने बस अड्डा बनाने के लिए एक पैसा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री का पद सँभालते ही युद्ध स्तर पर बस अड्डा बनाने का काम शुरू हो गया है जो आने वाले नौ महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। 

इसके साथ ही गांधी चौक की तारों को अंडरग्राउंड करने का काम भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर के आज़ाद विधायक ने चौदह महीने में 100 करोड़ रुपए के टेंडर लिए। उन्होंने डटकर खड्डों में खनन किया और संपदा को लूटने का प्रयास किया। वहीं सुजानपुर का बिकाऊ विधायक 2014 में कांग्रेस में आया। 

प्रेम कुमार धूमल का ड्राइवर रहा और उनकी पीठ में छुरा घोंप कर विधायक बना। धूमल को चुनाव हराने का उनका मक़सद सिर्फ पैसा कमाना था। उसकी सर्व हितकल्याणकारी संस्था को बद्दी से पैसा पहुँचता है, जिससे वह पूर्व सैनिकों को सम्मानित करता है। अपनी जेब से एक पैसा लगाकर किसी को भी राजेंद्र राणा ने आज तक सम्मानित नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि बड़सर के विधायक भी 15 करोड़ रुपए में बिके हैं और उनके ख़िलाफ़ जांच हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ का विधायक ने भी भाजपा की राजनीतिक मंडी में अपना सौदा किया है। वह ठेके लेने और एक्सईएन को फ़ोन कराने मेरे पास आते थे और जनता का कोई मुद्दा उन्होंने कभी नहीं उठाया। 

उन्होंने कहा कि गगरेट में मेडिकल शॉप, पेट्रोल पंप, दुकानों और क्रशरों पर चैतन्य टैक्स लगा दिया गया था। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं जब तक मुख्यमंत्री के पद पर रहूँगा, भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं करूँगा। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है क्योंकि आपका वोट तय करेगा धनबल की जीत होगी या जनबल की।  

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दागी प्रदेश की जनता को बताएँ कि वह एक महीने तक प्रदेश से बाहर क्यों रहे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए सौदेबाज़ी चल रही थी, ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद 26 वर्ष से हैं। 

इस बार कांग्रेस पार्टी ने सतपाल रायज़ादा को मैदान में उतारा है और एक बार हमीरपुर की जनता उन्हें मौक़ा अवश्य दे, ताकि इस क्षेत्र की सूरत बदली जा रही है। उन्होंने कहा कि रायज़ादा ट्रेन हमीरपुर पहुँचाने की झूठी बात नहीं करेंगे, जबकि अनुराग ठाकुर हमेशा झूठ बोलते हैं। 

अनुराग हमीरपुर मेडिकल कॉलेज लाने का श्रेय भी खुद ही लेते हैं, जबकि सत्य यह है कि तीन मार्च 2014 को यूपीए सरकार में मेडिकल कॉलेज मैंने स्वीकृत कराया था। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में 35 लाख से आरटीपीसीआर मशीन मैंने दी जबकि सांसद होने के नाते यह दायित्व अनुराग ठाकुर का था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की पिछली सरकार में हमीरपुर अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से नौकरियाँ बिकी नहीं नीलाम की गई। भारी भ्रष्टाचार को देखते हुए प्रदेश में नई सरकार बनते ही इसे भंग कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नए बनाए गए राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 817 की जेओए (आईटी) का परीक्षा परिणाम घोषित करवाया और अब डाक्यूमेंटेशन शुरू हो गई है। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें सरकार में मुख्यमंत्री पद पर पंद्रह माह में सिर्फ नौ महीने ही काम करने का मौक़ा मिला है। चार महीने आपदा से लड़ने में निकले और दो महीने वह बीमार रहे। लेकिन अपनी सेहत की चिंता न करते हुए भी उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए योजनाएँ बनाईं और अस्पताल के बिस्तर पर लेटे-लेटे सिर्फ प्रदेश का राजस्व बढ़ाने के बारे में सोचा। 

उन्होंने कहा कि राजस्व में बढ़ौतरी से महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए प्रतिमाह देने की योजना लाई और इसे लागू किया। लेकिन भाजपा नेता इस रुकवाने में लगी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से महिलाओं के खाते में इस योजना का पैसा डालने की लड़ाई लड़ी जा रही है। अगर चुनाव आयोग ने इजाज़त नहीं दी तो जून माह में दो महीने के तीन हजार रुपए एकमुश्त दिए जाएँगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाथ बच्चों को क़ानूनी अधिकार देखकर उनकी देखभाल और पढ़ाई का ज़िम्मा राज्य सरकार को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट बैठक में 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन कांग्रेस सरकार ने दी, जिससे आज 9000 परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों का निपटारा तेज़ी से करने के लिए राजस्व क़ानूनों में बदलाव किया और आज एक लाख से ज्यादा इंतकाल और तकसीम के साढ़े सात हजार मामले निपटाए गए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के हमीरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी सतपाल रायज़ादा सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Mukesh Agnihotri , Pratibha Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD