Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे होंगे, कोई भू माफिया, नशा माफिया तो कोई खनन माफिया बन गया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 09 May 2024

Last updated on: May 09, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक सलाखों के पीछे जाएंगे। जांच चल रही है, उसके पूरा होने के बाद बड़े खुलासे होंगे। इनमें से कोई भू माफिया, नशा माफिया तो कोई खनन माफिया बन गया है। धर्मशाला के विधायक ने भी 14 महीने में खुद को राजनीतिक मंडी में बेच दिया। 

मुख्यमंत्री ने ये बातें लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जोरावर स्टेडियम में कहीं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अब तक के इतिहास में हमारी सरकार ने एक साल में 2200 करोड़ रुपये का सर्वाधिक अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। 

प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद करने में हमारा साथ दे, हर वर्ग के लिए सरकार की पोटली पहले से अधिक खुलेगी। हमारा पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में लगा हुआ है। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते 5 साल सोए रहे, इसलिए प्रदेश का खजाना लुटा। 

भाजपा नेताओं ने प्रदेश के खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया है, आने वाले समय मे इसका खुलासा भी किया जाएगा। कांग्रेस सरकार 15 महीने के कार्यकाल के आधार पर जनता की अदालत में राजनीतिक चुनौती का सामना कर रही है। नोट के दम पर वोट खरीदने वालों को सबक सिखाना जनता के हाथ में ही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली जून को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा को सांसद चुनकर भेजिए, उनकी आवाज राष्ट्रीय स्तर पर सुनी जाएगी। उनके मन में आम आदमी के लिए पीड़ा है, वह आम परिवार से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। आनंद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, उनके मन में हिमाचल बसता है। 

उन्होंने कांगड़ा के साथ ही पूरे हिमाचल में अपनी राज्यसभा की सांसद निधि दी है। पूर्व मनमोहन सरकार में आनंद शर्मा की तूती बोलती।थी। वह मंडी में आईआईटी, कांगड़ा जिले में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एनआईएफटी, कंदरोड़ी में 150 रुपये का इंडस्ट्रियल पार्क, पालमपुर में टी बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय इत्यादि बड़ी सौगातें प्रदेश के लिए लाए हैं। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि आनंद शर्मा पार्टी हाईकमान के कहने पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने मुझे सीएम बनने पर कहा था कि अगर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है तो ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली 90 फीसदी आबादी के हाथ में सीधा पैसा पहुंचना चाहिए। 

हिमाचल सरकार ने 15 महीने के कार्यकाल में जनहित में काम किया है। प्रदेश में इतनी बड़ी आपदा आई, लेकिन केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी तक नहीं दी जबकि छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लकें तोड़कर दान दिया। भाजपा सिर्फ राजनीति करने में व्यस्त रही, लोगों के जख्मों पर मरहम नहीं लगाया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में धर्मशाला से जग्गी को मैदान में उतारा है। यह बिकाऊ नहीं, ईमानदार हैं। धर्मशाला नगर निगम में मेयर रहते अच्छा काम किया है व मिलनसार हैं। जनता चुनाव में इनका साथ दे, धर्मशाला के बिकाऊ विधायक के बारे में जनता जानती है, उसे जनबल ही सबक सिखाएगा। 

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD