Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोगों की सेवा में हाज़िर हैं हर कांग्रेसी वर्कर - गुरजीत सिंह औजला

इंदिरा कॉलोनी में ओम प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में बैठक

Gurjeet Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress, O P Soni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 07 May 2024

Last updated on: May 07, 2024, 00:00 IST

गुरजीत सिंह औजला का कहना है कि कांग्रेस का हर वर्कर लोगों की सेवा में हाज़िर  है और हमेशा जनता की समस्यायों के हल के लिए तैयार रहते हैं.l कांग्रेस के अमृतसर से लोकसभा प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला आज इंदिरा कॉलोनी में पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम  प्रकाश सोनी के साथ बैठक में सम्बोधित कर रहे थेl. इस बैठक का नेतृत्व पूर्व पार्षद ताहिर शाह ने किया।

औजला की जीत हर वर्कर की जीत

इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि इस समय कांग्रेस  ही लोगों  के करीब है और उनके सुख दुःख में सांझेदारी कर रही है जबकि अन्य पार्टियां लोगों के साथ झूठे वादे करके उन्हें गुमराह कर रही  है। चाहे किसानों का मुद्दा हो चाहे, ओल्ड ऐज पेंशन का मुद्दा हो किसी ने भी गरीबों की आवाज नहीं उठायी है लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उनका साथ दिया है और आगे भी उनके हितों के लिए काम करती रहेगी ।

अमृतसर की आवाज उठाने  के लिए भी गुरजीत सिंह औजला ने हमेशा पहल की है और आगे भी करते रहेंगेl उन्हें विश्वास है कि गुरजीत सिंह औजला तीसरी बार भी लोकसभा में जाकर अमृतसर की आवाज बनेंगेl  औजला की जीत हर वर्कर की और अमृतसर की जनता की जीत होगी।

उनके काम ही उनकी पहचान

गुरजीत सिंह औजला ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा किये गए काम ही उनकी पहचान है l अगर वो खुद कहीं व्यस्त होते हैं तो उनका परिवार लोगों के  लिए मौजूद रहता है वहीँ गुरु नगरी के मुद्दे भी उन्होंने लोकसभा में उठाये हैं और आगे भी उठाते रहेंगे l गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि अमृतसर के लोग उनका अपना परिवार है और इस परिवार के लिए वो  हमेशा हाज़िर हैं । इस अवसर पर पार्षद श्री विकास सोनी, पार्षद श्री परमजीत चोपड़ा, बाबा सलीम, ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामपाल, अध्यक्ष श्री युद्धवीर, श्री रविकांत एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress , O P Soni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD