Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

हमने गारंटी नहीं दी लेकिन जब मौक़ा मिला हमने जनहित के ऐतिहासिक काम किए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 May 2024

Last updated on: May 02, 2024, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं। आज के पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि जब चुनाव भी नहीं हुए हैं और दुनिया भर के देशों ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में आमंत्रित किया है। यह भरोसा नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों का परिणाम हैं। 

उनके द्वारा शुरू की गई नई परफ़ॉर्मेंस बेस्ड राजनीतिक के कारण ही आज उन पर देश दुनिया के लोग भरोसा करते हैं। उन्होंने रोहड़ू में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहा कि रोहड़ू वाले भी इस राष्ट्र निर्माण के इस समर्पण में अपना पूरा सहयोग दें क्योंकि जिस नेता के नाम पर आप लोग कांग्रेस के साथ खड़े रहे, उस नेता के प्रति अब कांग्रेस में भाव नहीं हैं। 

यह साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा है। अपनी सरकार में कांग्रेस को हिमाचल में स्थापित करने वाले नेता को भी दो गज़ ज़मीन नहीं मिली। उन्होंने रोहड़ूवासियों से निवेदन किया कि सुरेश कश्यप को इस बार रोहड़ू से ऐतिहासिक बढ़त दिलाने में सहयोग करें। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय कांग्रेस में कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। 

जिसे कहो वही दूसरे का नाम आगे बढ़ाकर पीछे हट जा रहा है। जिसे चुनाव लड़ने के लिए बाध्य किया, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर वायरल कर रहा है। इसका कारण यह है कि हर किसी को अपनी करारी हार साफ़ दिख रही है। इस सरकार में न विधायक सुखी है और न मंत्री और जनता खुश है लेकिन कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुख की सरकार चलाने का दावा करते हैं। 

यह सरकार बहुमत से गिर चुकी है, व अब जनता की नज़र में भी गिर गई है। बजट पारित करने के लिए विपक्ष के विधायकों को निलंबित किया गया। हिमाचल में विकास के अलावा सारे काम हो रहे हैं। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही है। आपदा में कांग्रेस की चिट्ठी लाने वाले को ही राहत राशि मिली। 

जो कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में नहीं हैं उन्हें एक पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आपदा से रोहड़ू में नुक़सान हुआ। सरकार राहत नहीं दे पाई है। जहां भी जन-धन की क्षति हुई वहां मैं निजी तौर पर भी गया। बाग, घर, पशुशाला सबका नुक़सान हुआ लेकिन राहत नहीं मिल पाई। झूठ बोलकर देवभूमि के लोगों से साथ जो छल किया है, वह पाप है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये। उन्होंने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, दुःख इस बात का है यह गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी है। 

कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है। आज तक सरकार प्रदेश को आगे ले जाने के लिए काम करती थी यह पहली सरकार है जो प्रदेश को पीछे ले जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह बातें रोहड़ू मंडल में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कही। इस मौक़े पर उनके साथ शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कश्यप, चौपाल विधायक बलवीर वर्मा, भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महासू ज़िलाध्यक्ष अरुण फ़ाल्टा, रोहड़ू विधान सभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी शशिबाला, समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD