Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल

राम ने पर्ची में हराया राम विरोधी प्रत्याशी

Rajeev Bindal, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 26 Apr 2024

Last updated on: Apr 26, 2024, 00:00 IST

मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि इंडी गठबंधन नहीं चाहते कि देश में फिर सरकार बने और मजबूत प्रधानमंत्री बने। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है कि अनेक पार्टियों के कुछ-कुछ सांसदों को एकत्र करके अस्थिर सरकार बनाना, कमजोर प्रधानमंत्री बनाना, फिर 6 महीने और एक साल में उसे हटाना और दूसरा बनाना। 

कांग्रेस पार्टी ने यही कार्य पहले किया जिसके कारण देश को अस्थिरता के दौर से गुजरना पड़ा। कांग्रेस ने एच0डी0 देवगौड़ा को बाहर से समर्थन देकर प्रधानमंत्री बनाया और 4 महीने बाद उनकी टांग खींच ली। फिर इंद्र कुमार गुजराल को समर्थन देकर प्रधानमंत्री बनाया और फिर उनकी टांग खींच ली। यही क्रम स्व0 चरण सिंह के साथ किया, चंद्रशेखर के साथ किया और परिणाम हुआ कि देश आर्थिक रूप से, सामाजिक रूप से, सीमाओं की सुरक्षा के रूप से और आंतरिक सुरक्षा के रूप में कमजोर हुआ और देश का काम काज चलाने के लिए देश का सोना गिरवी रखना पड़ा। 

ये सब कुछ कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार ने सोच समझकर किया और अब पुनः उसी योजना पर कांग्रेस काम कर रही है।डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र का छुपा हुआ ऐजेन्डा बाहर निकल गया है और नेहरू-गांधी परिवार के गुरू सैम पित्रोदा ने पिक्चर की सारी स्क्रिप्ट दुनिया के सामने प्रस्तुत कर दी कि भारत में यदि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी तो अमरीका की तर्ज पर भारतवासियों की सम्पति, जमीन, जायदाद पर वैल्थ टैक्स लगेगा और मृत्यु के बाद बच्चों को सम्पति के स्थानांतरण पर भारी मात्रा में टैक्स देना पड़ेगा।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि अब बिल्ली थैले से बाहर आ गई है, अब जितनी भी सफाई दो भारत की जनता कांग्रेस के मनसूबों को जान चुकी है। वर्ग विशेष, धर्म विशेष के वोटों के लालच में आरक्षण का असंवैधानिक व षड़यत्रकारी प्लान कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र का हिडन ऐजेन्डा  है जिसमें एस0सी0, एस0टी0 और ओ0बी0सी0 के आरक्षण में से आरक्षण देने का ऐजेन्डा अब जगजाहिर हो चुका है। कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है। 

इंडी गठबंधन में कांग्रेस के साथी स्टालिन ने सनातन को डेंगू मच्छर, मलेरिया कहकर समाप्त करने की बात की और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के पुत्र ने इसका समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी का राम विरोधी चेहरा वो भी सबके सामने है। न्यायालय में कांग्रेस की ओर से श्रीराम को काल्पनिक बताया गया, रामसेतु को काल्पनिक बताया गया, राम जन्म स्थान पर राम मंदिर निर्माण का विरोध किया गया। 

न्यायालय में श्रीराम मंदिर का विरोध करने वाले अभिषेक मनु सिंघवी को श्रीराम ने ही राज्यसभा चुनाव में पटकनी दे दी और लाॅटरी में हर्ष महाजन राज्यसभा सांसद बन गए। भाजपा का संकल्प पत्र विरासत भी  और विकास भी, गरीब कल्याण, महिला सम्मान, युवा उत्थान और किसान कल्याण के लिए मोदी की गारंटी। भाजपा का संकल्प पत्र 80 करोड़ गरीबों की थाली में अच्छा भोजन, 11 करोड़ किसान परिवारों का उत्थान, 10 करोड़ बहनों और देश को दुनिया का सबसे बड़ा प्रोडक्शन हब बनाते हुए युवाओं को रोजगार, देश को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाते हुए सड़कों का, रेलवे का, 6-जी नेटवर्क का, घर-घर पेयजल का, हर घर विद्युत उत्पादन केन्द्र बनाने का महत्वपूर्ण लक्ष्य रखा है। 

टूरिज्म का विकास भाजपा के ऐजेन्डे की अग्रणी कड़ी है जो हिमाचल के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। टनल्स के द्वारा सड़कों का निर्माण हिमाचल की दुरियों को कम करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा। पठानकोट से मनाली, किरतपुर से मनाली, मनाली से लद्दाख, कांगड़ा से शिमला, कालका से शिमला-ढली, शिमला से कौरिक, देहरादून से पांवटा-नाहन-कुमारहट्टी, पिंजौर से नालागढ़ और जालंधर से मण्डी आने वाले दिनो में मोदी जी के प्रयासों से सभी फोरलेन हाईवेज टनल्स के द्वारा जोड़े जाएंगे जिससे हिमाचल का सर्वांगीण विकास होगा। कांग्रेस का ऐजेन्डा एक बार फिर देश को, समाज को जाति, धर्म, संप्रदाय के आधार पर बांटना। भाजपा का ऐजेन्डा विकसित भारत, गरीब कल्याण, युवा उत्थान, महिला सम्मान।

 

Tags: Rajeev Bindal , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD