Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

1 जून को भाजपा के खिलाफ दबाएं बटन, लोकसभा की चार व विधानसभा की छह सीटें कांग्रेस की झोली में डालें

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजगढ़ (सिरमौर) , 26 Apr 2024

Last updated on: Apr 26, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के लिए पहली जनसभा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को बख्शना नहीं है। जनक्रांति के रूप में 1 जून को भाजपा के खिलाफ बटन दबाएं। चारों लोकसभा व छह विधानसभा की सीटें कांग्रेस की झोली में डालें ताकि भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति के खिलाफ पूरे देश में कड़ा संदेश जाए। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अब सत्ता की बहुत भूख सता रही है, मुख्यमंत्री रहते वह पांच साल सोए रहे और पेपर बिकते गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म होने से जनता ही बचा सकती है। वोट से चुनी सरकार को नोटों के दम पर गिराने की साजिश रचने से बड़ी लोकतंत्र की हत्या और नहीं हो सकती। 75 साल में अगर लोकतंत्र जिंदा है तो कांग्रेस की नीतियों के कारण है। 

अगर आज एक चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है तो यह कांग्रेस की नीतियों से संभव हुआ है। ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र की जनता का साथ मांगने आया हूं, जब जनबल और भगवान साथ हैं तो फिर भाजपा की सरकार गिराने की साज़िशों से घबराने वाला नहीं हूं। 

महाराष्ट्र और कर्नाटक में पैसे के दम पर सरकार गिराने की भाजपा की साजिश सफल हो गई, लेकिन हिमाचल में इनकी कोशिश सिरे नहीं चढ़ी। भविष्य में इन्हें वोट के जरिये ऐसा सबक सिखाएं कि पूरे देश में हिमाचल मिसाल बने। जनता कोई भी क्रांति ला सकती है, इसलिए इस बार वोट की क्रांति लाएं और 1 जून को उसका अंत करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी ईमानदार व साफ छवि के हैं। इनके पिता छह बार सांसद रहे, कोई उनका ईमान खरीद नहीं सका। विनोद को संसद में पहुंचाएं ताकि वह आपकी आवाज बुलंद कर सकें। आपके वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने क्षेत्र का विकास नहीं करवाया, आपदा में विशेष राहत पैकेज लाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। 

भाजपा के तीनों सांसदों ने आपदा में सरकार का साथ नहीं दिया न ही प्रधानमंत्री को उत्तराखंड व गुजरात के भुज की तर्ज पर विशेष राहत पैकेज के लिए एक चिट्ठी लिख सके। मुख्यमंत्री ने युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व बीते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले मनीष ठाकुर को फूलमाला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। 

कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि उनके पिता केडी सुल्तानपुरी ने छह बार सांसद बनकर शिमला संसदीय क्षेत्र की सेवा की है। यह जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ। वह भी संसद में इस क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं, उन्हें आपका आशीर्वाद चाहिए। मैं आपका दामाद भी हूं, इसलिए अवश्य सहयोग करें।

जनसभा में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक अजय सोलंकी, पूर्व स्पीकर गंगू राम मुसाफिर, पच्छाद से पूर्व प्रत्याशी दयाल प्यारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद परमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इत्यादि मौजूद रहे। 

पटका पहनते वक्त उतरा था बिकाऊ विधायकों का चेहरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमान बेचने वाले छह पूर्व विधायकों का चेहरा भाजपा का पटका पहनते समय उतरा हुआ था। जमीर बेचने की शिकन उनके चेहरों पर थी। एक बिकाऊ विधायक तो ऐसे हैं, उनके बिकने से दो दिन पहले मैंने लाहौल विधानसभा क्षेत्र के केलांग से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के 1500 रुपये महिलाओं को देने की शुरूआत की। 

तब तो वह मेरे बड़े कसीदे पढ़ रहे थे। हमारी सरकार चुनाव देखकर राजनीति नहीं करती। हमने तिब्बत की सीमा से सटे लाहौल से इसलिए 1500 रुपये की योजना की शुरूआत की ताकि वहां के निवासियों को लगे कि वे देश का अभिन्न अंग हैं।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD